Aadhaar Voter ID Link: चुनाव आयो ने आज यानी 1 अगस्त 2022 से आधार कार्ड (Aadhaar Card) और वोटर आईडी कार्ड (Voter ID Card) को लिंक करने का खास अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान के जरिए चुनाव आयोग (Election Commission of India) देश भर की मतदाता सूची (Voter List) को आधार से जोड़ने की तैयारी कर रहा है। यह खास अभियान महाराष्ट्र और झारखंड जैसे राज्यों में शुरू किया जा रहा है। हालांकि, यह लिंक करने की प्रक्रिया पूरी तरह से स्वैच्छिक है। लिंक करने के लिए मतदाताओं को मजबूर नहीं किया जाएगा।
NVSP की वेबसाइट पर करें रजिस्टर
बता दें कि अगर आप वोटर रजिस्ट्रेशन पोर्टल के जरिए आधार और वोटर आईडी कार्ड को लिंक करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले NVSP पोर्टल पर रजिस्टर करना होगा। इसके लिए सबसे पहले वेबसाइट पर जाकर New User ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद मोबाइल नंबर और आपना कैप्चा दर्ज करें। फिर मोबाइल पर एक OTP आएगा जिसे दर्ज करें। इस OTP को दर्ज करते ही आपके सामने एक पेज खुलेगा। जिसमें अपनी सारी जानकारी दर्ज करें। इसके बाद Submit बटन पर क्लिक करके आपकी सारी जानकारी रजिस्टर हो जाएगी। बता दें कि वोटर लिस्ट को आधार कार्ड से जोड़ने का काम 31 मार्च 2023 तक पूरा किया जाना है।
वोटर आईडी कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए आपको पहले वोटर आईडी कार्ड के NSVP पोर्टल (www.nvsp.in) पर विजिट करना होगा। इसके बाद वहां पर आपको होम पेज पर इलेक्टोरल रोल ( Electoral Roll) पर क्लिक करना होगा। फिर अपनी वोटर आईडी की डिलेल या फिर ईपीक नंबर (EPIC NO.) और अपना राज्य बताना होगा। इसके बाद वेबसाइट पर दाएं तरफ फीड आधार नंबर (Feed Aadhaar No) दिखाई देगा।
इस पर क्लिक करना है। क्लिक करते ही एक नया विंडो खुल जाएगा। जिसमें आपसे आधार कार्ड की डिटेल्स पूछी जाएगी। इसके साथ ही आपसे EPIC नंबर डालने के लिए कहा जाएगा। आधार कार्ड की डिटेल्स डालने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी पर OTP आएगा। इसे एंटर करते ही स्क्रीन पर आधार और वोटर आईडी के लिंक होने पर नोटिफिकेशन दिखाई देगा।