Weather Update: इन राज्यों में 9 सितंबर तक होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया 'ऑरेंज' अलर्ट

Weather Update: मौसम विभाग ने ओडिशा के कई हिस्सों के भारी बारिश के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। मौसम कार्यालय ने अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी राज्य में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। IMD ने मलकानगिरी, कोरापुट और नबरंगनगर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां अगले 24 घंटों के दौरान एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है

अपडेटेड Sep 06, 2023 पर 1:37 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Weather Update: 6 से 8 सितंबर तक अलग-अलग राज्यों में भारी बारिश होने की आशंका है

Weather Update: मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश होने की भविष्यवाणी की है। इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) के अनुसार, 8 सितंबर तक महाराष्ट्र में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने 9 सितंबर तक कई राज्यों में भारी बारिश की भी भविष्यवाणी की है। IMD के मुताबिक, 6 से 8 सितंबर के दौरान मध्य प्रदेश और गुजरात में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की आशंका है। इसके अलावा, वेदर फोरकास्ट में कहा गया है कि केरल में अगले पांच दिनों तक मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है।

इन राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी

- मौसम विभाग ने ओडिशा के कई हिस्सों के भारी बारिश के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। मौसम कार्यालय ने अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी राज्य में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।


- IMD ने मलकानगिरी, कोरापुट और नबरंगनगर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां अगले 24 घंटों के दौरान एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान ओडिशा के गंजम जिले में 142.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। इसके बाद मयूरभंज में 132 मिलीमीटर बारिश हुई है।

- मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिणी ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी तट से सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसके प्रभाव के तहत ओडिशा में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश होने की आशंका है।

- इसके अलावा, मौसम विभाग ने 9 सितंबर तक देश के कई अन्य हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की भी भविष्यवाणी की है। विदर्भ के कुछ हिस्सों में 6 सितंबर को भारी बारिश होने की आशंका है।

- इसके अलावा 7-9 सितंबर तक उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, पुदुचेरी, यनम, कराईकल और माहे के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की आशंका है।

- 7 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गांगेय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तमिलनाडु, केरल, कोंकण, गोवा, पुडुचेरी, कराईकल और माहे में भारी बारिश होने की आशंका है।

ये भी पढ़ें- Latest News Live: 'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर पूर्व राष्ट्रपति कोविंद ने बुलाई समिति की पहली बैठक

- 8 सितंबर को उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, झारखंड, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गुजरात के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की आशंका है।

- 9 सितंबर को उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, केरल, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण और आंतरिक कर्नाटक और माहे में भी भारी बारिश होने की आशंका है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।