Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News SEPTEMBER 02, 2023 / 12:42 PM IST

Aditya L1 Sun Mission Highlight: चांद के बाद अब सूरज को 'फतह' करने निकला भारत, ISRO का आदित्य एल-1 मिशन लॉन्च

Aditya L1 Sun Mission Highlight: इसरो के पहले सूर्य मिशन आदित्य एल-1 को अंतरिक्ष में 'लैग्रेंज प्वाइंट' यानी L-1 कक्षा में स्थापित किया जाएगा। लॉन्चिंग के करीब 125 दिन बाद यह अपने प्वाइंट L1 तक पहुंचेगा। इसके बाद यह ये सैटेलाइट सूर्य पर होने वाली गतिविधियों का 24 घंटे स्टडी करेगा। L-1 सैटेलाइट को पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर दूर स्थापित किया जाएगा। इस मिशन के जरिए सूर्य की गतिविधियों को समझा जाएगा। इसरो ने कहा कि सूर्य और पृथ्वी के बीच पांच लैग्रेंजियन प्लाइंट हैं। होलो ऑर्बिट में L1 प्वाइंट से उपग्रह सूर्य को बिना किसी बाधा और बिना किसी ग्रहण के लगातार देखकर अध्ययन किया जा सकता है

Aditya L1 Sun Mission Highlight: चंद्रमा पर 'सॉफ्ट लैंडिंग' कर इतिहास रचने के बाद इसरो (ISRO) ने एक और महत्वाकांक्षी मिशन 'आदित्य-एल1 को भी सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। यह सूर्य पर भारत का पहला अभियान है। आदित्य-एल1 'सन मिशन' 2 सितंबर को सुबह 11.50 बजे श्रीहरिकोटा स्पेसपोर्ट से लॉन्च किया गया। इसे PSLV-C57 रॉकेट के जरिए लॉन्च किया गया है। सूर्य के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के

Aditya L1 Mission Highlight: इसरो द्वारा आज श्रीहरिकोटा से आदित्य-एल1 मिशन को लॉन्च किया गया
Aditya L1 Mission Highlight: इसरो द्वारा आज श्रीहरिकोटा से आदित्य-एल1 मिशन को लॉन्च किया गया
SEPTEMBER 02, 2023 / 12:35 PM IST

Aditya L1 Sun Mission LIVE: आदित्य-L1 का कितना है वजन?

आदित्य-L1 का वजन 1480.7 किलोग्राम है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने शनिवार दोपहर 11 बजकर 50 मिनट पर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में स्थित अंतरिक्ष केंद्र से भारत के पहले सन मिशन 'आदित्य-एल1' (Aditya-L1) को लॉन्च किया। भारत के इस पहले सूर्य मिशन से इसरो सूरज का स्टडी करेगा। इसरो के पहले सूर्य मिशन आदित्य एल-1 को अंतरिक्ष में 'लैग्रेंज प्वाइंट' यानी L-1 कक्षा में स्थापित किया जाएगा। इसके बाद यह ये सैटेलाइट सूर्य पर होने वाली गतिविधियों का 24 घंटे स्टडी करेगा। L-1 सैटेलाइट को पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर दूर स्थापित किया जाएगा।

    SEPTEMBER 02, 2023 / 12:18 PM IST

    Aditya L1 Sun Mission LIVE: वायुमंडल से बाहर निकलते ही अलग हुआ पेलोड

    ISRO के आदित्य एल1 लॉन्चिंग के बाद अंतरिक्ष यान को कवर करने वाला पेलोड पृथ्वी के वायुमंडल से बाहर निकलते ही अलग हो गया है। फिलहाल इसरो के अनुसार इसके तीसरा चरण को भी सफलतापूर्वक अलग कर दिया गया है। जैसे चंद्रयान-3 मिशन को चांद की स्‍टडी के लिए भेजा गया है। ठीक वैसे ही इसरो अब आदित्‍य L-1 को सूरज की स्‍टडी के लिए भेजा गया है। आदित्‍य L-1 मिशन के जरिए सूरज के रहस्‍यों को जानने का प्रयास किया जाएगा।

      SEPTEMBER 02, 2023 / 12:15 PM IST

      Aditya L1 Sun Mission LIVE: आदित्य-एल1 के लॉन्चिंग का क्या है मकसद?

      ISRO अपने पहले सूर्य मिशन PSLV-C57/Aditya-L1 को लॉन्च कर चुका है। चंद्रमा पर 'सॉफ्ट लैंडिंग' कर इतिहास रचने के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अपने महत्वाकांक्षी मिशन 'आदित्य-एल1 को भी सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। इसरो के पहले सूर्य मिशन आदित्य एल-1 को अंतरिक्ष में 'लैग्रेंज प्वाइंट' यानी L-1 कक्षा में स्थापित किया जाएगा। लॉन्चिंग के करीब 125 दिन बाद यह अपने प्वाइंट L1 तक पहुंचेगा। इसके बाद यह ये सैटेलाइट सूर्य पर होने वाली गतिविधियों का 24 घंटे स्टडी करेगा। L-1 सैटेलाइट को पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर दूर स्थापित किया जाएगा। इस मिशन के जरिए सूर्य की गतिविधियों को समझा जाएगा। इसरो ने कहा कि सूर्य और पृथ्वी के बीच पांच लैग्रेंजियन प्लाइंट हैं। होलो ऑर्बिट में L1 प्वाइंट से उपग्रह सूर्य को बिना किसी बाधा और बिना किसी ग्रहण के लगातार देखकर अध्ययन किया जा सकता है।

        SEPTEMBER 02, 2023 / 11:55 AM IST

        Aditya L1 Sun Mission LIVE: ISRO का आदित्य एल-1 मिशन लॉन्च

        चंद्रमा पर 'सॉफ्ट लैंडिंग' कर इतिहास रचने के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने एक और महत्वाकांक्षी मिशन 'आदित्य-एल1 को भी सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। यह सूर्य पर भारत का पहला अभियान है। आदित्य-एल1 'सन मिशन' 2 सितंबर को सुबह 11.50 बजे श्रीहरिकोटा स्पेसपोर्ट से लॉन्च किया गया। इसे PSLV-C57 रॉकेट के जरिए लॉन्च किया गया है। सूर्य के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के लिए भारत पहली बार 'सन मिशन' लॉन्च किया है।

        इसरो के पहले सूर्य मिशन आदित्य एल-1 को अंतरिक्ष में 'लैग्रेंज प्वाइंट' यानी L-1 कक्षा में स्थापित किया जाएगा। लॉन्चिंग के करीब 125 दिन बाद यह अपने प्वाइंट L1 तक पहुंचेगा। इसके बाद यह ये सैटेलाइट सूर्य पर होने वाली गतिविधियों का 24 घंटे स्टडी करेगा। L-1 सैटेलाइट को पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर दूर स्थापित किया जाएगा। इस मिशन के जरिए सूर्य की गतिविधियों को समझा जाएगा। इसरो ने कहा कि सूर्य और पृथ्वी के बीच पांच लैग्रेंजियन प्लाइंट हैं। होलो ऑर्बिट में L1 प्वाइंट से उपग्रह सूर्य को बिना किसी बाधा और बिना किसी ग्रहण के लगातार देखकर अध्ययन किया जा सकता है।

        जैसे चंद्रयान-3 मिशन को चांद की स्‍टडी के लिए भेजा गया है। ठीक वैसे ही इसरो अब आदित्‍य L-1 को सूरज की स्‍टडी के लिए भेज रहा है। आदित्‍य L-1 मिशन के जरिए सूरज के रहस्‍यों को जानने का प्रयास किया जाएगा। आदित्य L1 सूर्य पर लैंड नहीं करेगा, बल्कि यह धरती से 15 लाख किमी दूर सूरज के रास्ते में L1 प्वाइंट तक जाएगा। इसरो सिर्फ सूरज की कक्षा में सेटेलाइट आदित्‍य L-1 को भेज रहा है, जिसका काम सूर्य की स्‍टडी करना है। आदित्‍य L-1 में रिसर्च के लिए 7 पेलोड लगे हैं।

          SEPTEMBER 02, 2023 / 11:41 AM IST

          Aditya L1 Sun Mission LIVE: थोड़ी देर में होगी Aditya L1 की लॉन्चिंग

          भारत का पहला सूर्य मिशन थोड़ी देर में लॉन्च किया जाएगा। इस ऐतिहासिक घटना का गवाह बनने के लिए श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र पहुंचे हैं। उनमें लॉन्चिंग को लेकर उत्साह देखते ही बनता है। उन्होंने 'भारत की जय' के नारे भी लगाए।

            SEPTEMBER 02, 2023 / 11:13 AM IST

            Aditya L1 Sun Mission LIVE: सूर्य की रोजाना 1,440 तस्‍वीरें भेजेगा आदित्‍य एल-1

            सूर्य के अध्ययन के लिए लॉन्च किए जाने वाले भारत के पहले सन मिशन 'आदित्य-एल1' स्टडी के लिए इसरो को प्रतिदिन 1,440 तस्वीरें भेजेगा। यह तस्वीरे आदित्‍य एल-1 का इमेज चैनल विजिबल एमिशन लाइन कोरोनाग्राफ भेजेगा। यह उपकरण आदित्य-एल1 का सबसे बड़ा और तकनीकी रूप से सबसे चुनौतीपूर्ण पेलोड है। भारत का सूर्य मिशन आदित्य एल-1 आज श्रीहरिकोटा स्‍पेस सेंटर से लॉन्‍च होने जा रहा है। यह पहला मौका है जब भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) सूर्य की स्‍टडी के लिए अपना मिशन भेज रहा है। चंद्रयान-3 की कामयाबी से इसरो के वैज्ञानिक पहले ही बेहद उत्‍साहित हैं।

              SEPTEMBER 02, 2023 / 10:34 AM IST

              Aditya L1 Sun Mission LIVE: आदित्‍य L-1 का क्या है मकसद?

              जैसे चंद्रयान-3 मिशन को चांद की स्‍टडी के लिए भेजा गया है। ठीक वैसे ही इसरो अब आदित्‍य L-1 को सूरज की स्‍टडी के लिए भेज रहा है। आदित्‍य L-1 मिशन के जरिए सूरज के रहस्‍यों को जानने का प्रयास किया जाएगा। आदित्य L1 सूर्य पर लैंड नहीं करेगा, बल्कि यह धरती से 15 लाख किमी दूर सूरज के रास्ते में L1 प्वाइंट तक जाएगा। इसरो सिर्फ सूरज की कक्षा में सेटेलाइट आदित्‍य L-1 को भेज रहा है, जिसका काम सूर्य की स्‍टडी करना है। आदित्‍य L-1 में रिसर्च के लिए 7 पेलोड लगे हैं...

                SEPTEMBER 02, 2023 / 9:36 AM IST

                Aditya L1 Sun Mission LIVE: कब और कहां देखें आदित्य-एल1 मिशन की लाइव लॉन्चिंग?

                चंद्रयान-3 मिशन की ऐतिहासिक कामयाबी के बाद अब इसरो (ISRO) अपने पहले सन मिशन 'आदित्य-एल1' को लॉन्च करने को लेकर पूरी तरह से तैयार है। इस मिशन को आज यानी 2 सितंबर को दोपहर 11 बजकर 50 मिनट पर श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया जाएगा। इसका लाइव टेलीकास्ट भी किया जाएगा। आप इसे इसरो के Facebook और YouTube चैनल पर लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा DD नेशनल टीवी चैनल पर भी सुबह 11:20 बजे से इसका सीधा प्रसारण देख सकते हैं। Moneycontrol Hindi के भी अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लाइव टेलीकास्ट देखा जा सकता है

                  SEPTEMBER 02, 2023 / 8:50 AM IST

                  Aditya L1 Sun Mission LIVE: लॉन्चिंग से पहले ISRO चीफ ने पूजा-अर्चना

                  भगवान सूर्य के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के लिए भारत पहली बार सन मिशन लॉन्च कर रहा है। Aditya-L1 मिशन PSLVC57 रॉकेट द्वारा लॉन्च किया जाएगा। Aditya-L1 मिशन की सफलता के लिए इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने शुक्रवार को आंध्रप्रदेश के तिरुपति जिले में प्रसिद्ध चांगलम्मा परमेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में ISRO प्रमुख ने कहा कि सूर्य मिशन का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। यह 2 सितंबर को सुबह 11.50 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्पेस स्टेशन से लॉन्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लॉन्चिंग की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। लॉन्चिंग के करीब 125 दिन बाद यह अपने प्वाइंट L1 तक पहुंचेगा।

                    SEPTEMBER 02, 2023 / 8:13 AM IST

                    Aditya L1 Sun Mission LIVE: 11.50 बजे उड़ान भरेगा आदित्य-एल1

                    चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग कर इतिहास रचने के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अब एक और महत्वाकांक्षी मिशन 'आदित्य-एल1' लॉन्च करने के लिए तैयार है, जो सूर्य पर भारत का पहला अभियान होगा। इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि मिशन का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। आदित्य-एल1 सन मिशन 2 सितंबर को सुबह 11.50 बजे श्रीहरिकोटा स्पेसपोर्ट से लॉन्च किया जाएगा। इसरो ने कहा कि लॉन्च रिहर्सल और रॉकेट की आंतरिक जांच पूरी हो गई है। इसरो के मुताबिक अगर सब कुछ सही रहा तो आदित्य-एल1 रॉकेट सुबह 11.50 बजे सूर्य के लिए उड़ान भरेगा। इसे PSLV-C57 रॉकेट द्वारा लॉन्च किया जाएगा।

                      SEPTEMBER 02, 2023 / 8:08 AM IST

                      Aditya L1 Sun Mission LIVE: चांद पर कदम रखने के बाद अब है सूरज की तैयारी

                      चंद्रयान-3 मिशन की ऐतिहासिक कामयाबी के बाद अब भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) आज यानी शनिवार (2 सितंबर) को सूरज के बारे में अध्ययन करने के लिए आदित्य एल-1 मिशन को लॉन्च करने जा रहा है। इस ऐतिहासिक मिशन की पल-पल की अपडेट के लिए जुड़े रहें Moneycontrol Hindi के साथ....