रसोई गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल के बाद अब पीएनजी के दाम भी बढ़ गए हैं। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने दिल्ली में घरेलू पाइप प्राकृतिक गैस (PNG) की कीमत 1 रुपये प्रति मानक घन मीटर (SCM) बढ़ाकर 36.61 रुपये प्रति यूनिट कर दी है। नई कीमत आज यानी 24 मार्च से लागू हो गई हैं।
