Agnipath Protest: हिंसक प्रदर्शनों के चलते हरियाणा में मोबाइल इंटरनेट और SMS सर्विस बंद

गृह विभाग की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया, मोबाइल इंटरनेट सेवाओं, सभी SMS सर्विस को निलंबित करने का आदेश दिया गया है। आदेश अगले 24 घंटों के लिए तत्काल प्रभाव से यानी 16:30 बजे (कल) तक लागू रहेगा

अपडेटेड Jun 17, 2022 पर 6:18 PM
हिंसक प्रदर्शनों के चलते हरियाणा में मोबाइल इंटरनेट और SMS सर्विस बंद

Agnipath Protest: हरियाणा (Haryana) सरकार ने नई सेना भर्ती नीति अग्निपथ (Agnipath) के विरोध प्रदर्शन (Protest) के मद्देनजर कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए बड़ा कदम उठाया है। राज्य के गृह विभाग ने मोबाइल इंटरनेट (Mobile Internet) और SMS सर्विस (SMS Service) कल तक लिए बंद कर दी है।

गृह विभाग की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया, "मोबाइल इंटरनेट सेवाओं, सभी SMS सर्विस को निलंबित करने का आदेश दिया गया है। आदेश अगले 24 घंटों के लिए तत्काल प्रभाव से यानी 16:30 बजे (कल) तक लागू रहेगा।"

आदेश में कहा गया है कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।


इसमें कहा गया, "मोबाइल फोन और SMS, अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे Whatsapp, Facebook, twitter आदि के जरिए से अफवाहों में दुष्प्रचार को रोकने के लिए इन सब पर अस्थायी रोक लगाई जाती है। वहीं हरियाणा के जिला महेंद्रगढ़ के क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र में टेलकॉम सेवाओं को भी अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है।

अग्निपथ योजना के खिलाफ हीरो होंडा चौक और नारनौल में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए। हिंसक विरोध के बाद, हरियाणा सरकार ने कर्फ्यू लगा दिया है और गुरुग्राम में बड़ी सभाओं पर भी रोक लगी दी गई है।

इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री अनिल विज ने कहा था कि हिंसा में शामिल पाए जाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। विज ने कहा, “लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन करना एक अधिकार है, लेकिन आगजनी और हिंसा का सहारा लेना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हिंसा में शामिल पाए जाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।"

Agnipath Protests LIVE Updates

हरियाणा में अग्निपथ योजना के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए। हरियाणा पुलिस को नारनौल में प्रदर्शन कर रहे हिंसक प्रदर्शनकारियों को खदेड़ना पड़ा। हीरो होंडा चौक पर भी विरोध प्रदर्शन हुए।

नारनौल के DSP नरेंद्र कुमार ने बताया कि वे प्रदर्शनकारियों को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं। नारनौल में विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए CrPC की धारा 144 लागू कर दी गई थी।

हरियाणा सरकार ने एहतियात के तौर पर फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ इलाके में भी मोबाइल इंटरनेट और SMS सर्विस को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।