ताज नगरी आगरा में लोग भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। तापमान इतना ज्यादा है कि लोग घरों के बाहर के बड़ी मुश्किल से निकल रहे हैं। आगरा का तापामान करीब 48 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। गर्मी से हाहाकार मचा हुआ है। गर्मी से बचने के लोग उपाय खोज रहे हैं। एयर कंडीशनर (Air Conditioner - AC) की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी हुई है। लेकिन इन सभी के उलट आगरा के दयालबाग की एक दर्जन कॉलोनियों में आज भी AC नहीं है। यहां ज्यादातर IAS-PCS रैंक के अधिकारी रहते हैं। ऐसा बिल्कुल भी नहीं कि ये लोग एसी नहीं खरीद सकते हैं। लेकिन यहां एसी की जरूरत ही नहीं पड़ती है।
