Get App

Market Insight : IT की रैली पर फिर मंडरा रहा खतरा, ट्रंप ने फार्मा सेक्टर को  दिया झटका, जानिए इनमें अब क्या हो रणनीति

Market Insight : अनुज सिंघल ने कहा कि US और कोरिया में वापस चिप और सेमिकंडक्टर शेयरों में रैली शुरू हुई है। ऐसे में IT की रैली पर वापस एक रिस्क ओपन हुआ है। आज सुबह-सुबह डॉनल्ड ट्रंप ने जेनेरिक फार्मा दवाओं पर टैरिफ लगा दिया। हालांकि, इस पर 2 साल की राहत है, लेकिन ये फार्मा शेयर पहले ही काफी चल चुके हैं। ऐसे में इंडेक्स में इस समय कोई बड़ी तेजी नहीं दिखती

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jul 22, 2026 पर 10:16 AM
Market Insight : IT की रैली पर फिर मंडरा रहा खतरा, ट्रंप ने फार्मा सेक्टर को  दिया झटका, जानिए इनमें अब क्या हो रणनीति
Market Insight : अनुज सिंघल ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए 57,500-57,600 पर अहम सपोर्ट है। अगर 57,500 टूटा तो 57,000 तक फिसल सकते हैं। 58,000-58,200 पर बड़ा रजिस्टेंस है। किसी भी रैली के टिकने के लिए 58,200 के ऊपर ट्रेड करना जरूरी है

Market Insight : शुरुआती कारोबार में भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। निफ्टी 24050 के नीचे आ गया है। फिलहाल सेंसेक्स 550.34 अंक या 0.71 प्रतिशत गिरकर 76,919.77 पर और निफ्टी 156.25 अंक या 0.65 प्रतिशत गिरकर 24,031.45 पर दिख रहा है। निफ्टी पर सबसे ज़्यादा नुकसान उठाने वाले शेयरों में इंटरग्लोब एविएशन, सिप्ला, मैक्स हेल्थकेयर, सन फार्मा और डॉ. रेड्डीज़ लैब्स शामिल हैं। जबकि बढ़त वाले शेयरों में बजाज ऑटो, ONGC, मारुति सुजुकी, हिंडाल्को और नेस्ले शामिल हैं। ऑटो सेक्टर को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर इंडेक्स गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं।

बाजार: फिर लौटी रेंज

ऐसे में बाजार पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि एक बात साफ है, शुक्रवार का ब्रेकआउट फेक निकला और अब वापस निफ्टी एक रेंज में आ चुका है। दिक्कत ये है कि अब रेंज का निचला स्तर टेस्ट होने का रिस्क है। बाजार में कुछ बड़े सेक्टर्स अब थक रहे हैं। बैंक निफ्टी में साफ तौर पर HDFC बैंक की दिक्कत आ चुकी है। यहां से हर रैली में HDFC बैंक में बिकवाली आएगी। IT में भी कल ही हमने चेतावनी दी थी कि अब मुनाफावसूली आ सकती है। कल ही IT इंडेक्स हाई से 1.5% नीचे जाकर बंद हुआ।

US और कोरिया में वापस चिप और सेमिकंडक्टर शेयरों में रैली शुरू हुई है। ऐसे में IT की रैली पर वापस एक रिस्क ओपन हुआ है। आज सुबह-सुबह डॉनल्ड ट्रंप ने जेनेरिक फार्मा दवाओं पर टैरिफ लगा दिया। हालांकि, इस पर 2 साल की राहत है, लेकिन ये फार्मा शेयर पहले ही काफी चल चुके हैं। ऐसे में इंडेक्स में इस समय कोई बड़ी तेजी नहीं दिखती। मगर ऐसा भी नहीं है कि बाजार टूट रहा है। कुछ और दिन शायद हमें रेंज में ही बिताने पड़ें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें