Petrol-Diesel Prices Today: गुरुवार को कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई थी, लेकिन अब ये फिर से बढ़ रही हैं। अप्रैल के बाद सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट के बाद ब्रेंट क्रूड शुक्रवार को एक बार फिर $100 के लेवल की ओर बढ़ रहा है। इस बीच, सरकारी तेल कंपनियों और भारत पेट्रोलियम ने 6 नवंबर के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों की घोषणा कर दी है। अगर आप आज धनतेरस पर बाहर जा रहे हैं, तो उससे पहले पेट्रोल और डीजल की मौजूदा कीमतें जरूर देख लें।
