Trade setup for today : कल बाजार पर बुल्स की मजबूत पकड़ बनी रही। 5 नवंबर को निफ्टी में 2.4 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। पिछले लगातार छह सत्रों में इसमें कुल मिलाकर लगभग 1,900 अंकों की तेजी आई है। बाजार का बड़ा तकनीकी ढांचा मजबूत हुआ है। सभी अहम मोमेंटम इंडिकेटर तेजी के रुझान का संकेत दे रहे हैं। कोटक नियो में इक्विटी रिसर्च के हेड श्रीकांत चौहान का कहना है कि डे ट्रेडर्स के लिए 24,350 का स्तर एक अहम सपोर्ट का काम करेगा। जब तक बाजार इस स्तर के ऊपर ट्रेड कर रहा है, तब तक तेजी का रुख बने रहने की संभावना है। उन्होंने आगे कहा कि ऊपर की तरफ यह तेजी 24,700–24,800 के स्तर तक जा सकती है। हालांकि,अगर बाजार 24,350 के नीचे आता है तो इसमें 24,250–24,200 के स्तर तक गिरावट देखने को मिल सकती है।
