Get App

Stocks to Watch: धनतेरस को थमेगी मार्केट की रैली! चार लिस्टिंग्स और Titan, Airtel, ONGC समेत 15 शेयर फोकस में

Stocks to Watch: गिफ्ट निफ्टी से आज धनतेरस के दिन 6 नवंबर को घरेलू मार्केट में छह दिनों की रैली थमने के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में आज चार स्टॉक्स की लिस्टिंग के साथ-साथ टाइटन (Titan), एयरटेल (Airtel), ब्रिटानिया (Britannia) और ओएनजीसी (ONGC) समेत 15 स्टॉक्स में खास वजहों से तेज हलचल दिख सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Nov 06, 2026 पर 8:27 AM
Stocks to Watch: धनतेरस को थमेगी मार्केट की रैली! चार लिस्टिंग्स और Titan, Airtel, ONGC समेत 15 शेयर फोकस में
एक कारोबारी दिन पहले 5 नवंबर को सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 2008.61 प्वाइंट्स यानी 2.60% की बढ़त के साथ 79310.01 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 576.00 प्वाइंट्स यानी 2.40% के उछाल के साथ 24536.60 पर बंद हुआ था। (File Photo- Pexels)

Stocks to Watch: एशियाई बाजारों से कमजोर रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 134.00 प्वाइंट्स यानी 0.54% की गिरावट के साथ 24,465.50 पर है। इसके साथ ही लगातार छह कारोबारी दिनों में 8% की तेजी के बाद सेंसेक्स-निफ्टी की रैली आज धनतेरस के दिन थमती दिख रही है। एक कारोबारी दिन पहले 5 नवंबर को सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 2008.61 प्वाइंट्स यानी 2.60% की बढ़त के साथ 79310.01 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 576.00 प्वाइंट्स यानी 2.40% के उछाल के साथ 24536.60 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: आज इन स्टॉक्स पर फोकस

ONGC Q2 (Standalone YoY)

सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर ओएनजीसी का स्टैंडएलोन प्रॉफिट 57.3% बढ़कर ₹15,488.6 करोड़ और रेवेन्यू 32.8% चढ़कर ₹43,875.2 करोड़ पर पहुंच गया।

Bharti Airtel Q2 (Consolidated YoY)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें