Air India की मुंबई जाने वाली फ्लाइट 5 घंटे हुई लेट, यात्रियों और एयरलाइन स्टाफ के बीच तीखी बहस, देखें वीडियो

एक यात्री ने बताया कि एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-805 से उसे मुंबई जाना था। फ्लाइट के टेकऑफ का शेड्यूल रात 8:00 बजे था, लेकिन पहले उसे रात 10:40 बजे रिशेड्यूल किया गया। उसके बाद रात 11.35 बजे और फिर 12.30 बजे फिर से रिशेड्यूल किया गया। यात्रियों के मुताबिक, पांच घंटे बाद करीब 1:40 बजे फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 से टेकऑफ हुई

अपडेटेड Feb 22, 2023 पर 3:32 PM
Story continues below Advertisement
एयरस्टाफ के एक अधिकारी ने बताया कि तकनीकी वजह से फ्लाइट में देरी हुई

दिल्ली से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया (Air India) की एक फ्लाइट के मंगलवार रात करीब पांच घंटे की देरी की वजह से यात्रियों और एयरलाइन स्टाफ के बीच तीखी बहस हो गई। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट चार घंटे से ज्यादा लेट हो गई थी। ANI के मुताबिक, दिल्ली से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट को मंगलवार रात 8 बजे रवाना होना था, लेकिन शुरू में इसे बदलकर 10:40 बजे कर दिया गया और फिर इसे 11:35 बजे तक रिशेड्यूल कर दिया गया। इसके बाद फ्लाइट आखिरकार दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 से लगभग 1.40 बजे उड़ान भरी।

एक यात्री ने एजेंसी को बताया कि एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-805 से उसे मुंबई जाना था। फ्लाइट के टेकऑफ का शेड्यूल रात 8:00 बजे था, लेकिन पहले उसे रात 10:40 बजे रिशेड्यूल किया गया। उसके बाद रात 11.35 बजे और फिर 12.30 बजे फिर से रिशेड्यूल किया गया। यात्रियों के मुताबिक, पांच घंटे बाद करीब 1:40 बजे फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 से रवाना हुई।

यात्री ने कहा कि सुपरवाइजर्स क्रू मेंबर्स फ्लाइट में देरी होने की कहानी बनाते रहे। वो सभी यात्रियों को गुमराह कर रहे थे। यात्री के मुताबिक, एक स्टाफ की ओर से देरी के पीछे कारण बताया गया कि पायलट बीमार था, जिसकी वजह से फ्लाइट डीले हुई। हालांकि, एयरस्टाफ के एक अधिकारी ने बताया कि तकनीकी वजह से फ्लाइट में देरी हुई।


एएनआई ने एक यात्री के हवाले से कहा, "यह एक बहुत बुरा अनुभव था। एयरपोर्ट पर लगभग 200 यात्री थे और एयरलाइन की ओर से कोई स्पष्टता नहीं थी। रात 11:50 बजे तक कोई पानी नहीं दिया गया था।"

हालांकि, हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने यह कहते हुए आरोप को खारिज कर दिया कि सभी यात्रियों का अच्छी तरह से ख्याल रखा गया और उन्हें भोजन दिया गया। कंपनी के प्रतिनिधि ने तकनीकी दिक्कतों को फ्लाइट की देरी के लिए जिम्मेदार ठहराया।

ये भी पढ़ें- Air India: अमेरिका से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया फ्लाइट की स्वीडन में इमरजेंसी लैंडिंग, विमान में 300 यात्री थे सवार

इस बीच, अमेरिका के नेवार्क से नई दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट के एक इंजन में तेल रिसाव की वजह से बुधवार को स्वीडन के स्टॉकहोम एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। फ्लाइट में 300 यात्री सवार थे। विमान में 300 यात्री सवार थे। सभी सुरक्षित हैं।

DGCA के मुताबिक, एयर इंडिया के बोइंग 777-300ER फ्लाइट ने अमेरिका के नेवार्क से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। तभी फ्लाइट के एक इंजन से तेल लीक होने लगा। इस वजह से एक इंजन को बंद करना पड़ा। जिसके बाद फ्लाइट को स्टॉकहोम एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।