31 अक्टूबर तक इन देशों के लिए वंदे भारत मिशन के तहत उड़ान भरेगी एयर इंडिया, देखिए पूरी लिस्ट

31 अक्टूबर तक सिंगापुर, श्रीलंका, थाईलैंड, इटली जैसे देशों के लिए वंदे भारत के तहत एयर इंडिया उड़ान भरेगी

अपडेटेड Aug 03, 2021 पर 12:13 PM
Story continues below Advertisement

साल 2020 में जब कोरोना वायरस महामरी ने पूरी दुनिया में पांव पसार दिया तो कई देशों ने आवाजाही पर कड़ी पाबंदी लगा दी थी। जिससे आने जाने में कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

अचानक लगे लॉकडाउन के चलते कई भारतीय नागरिक भी विदेश की धरती में फंस गए। उनकी देश वापसी के लिए भारत सरकार ने वंदे भारत मिशन (Vande Bharat Mission) की शुरुआत की है। इस मिशन को पूरा करने की जिम्मेदारी सरकार ने एयर इंडिया को दी। आज भी एयर इंडिया की फ्लाइट कई देशों के लिए वंदे भारत मिशन के तहत चलाई जा रही हैं।

पिछले साल मार्च महीने में सभी डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट बंद हो गई थी। यानी देश के भीतर और देश के बाहर फ्लाइट के जरिए आवाजी ठप हो गई थी। इसके बाद कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या घटने पर भारत सरकार घरेलू उड़ानों को मंजूरी दी। हालांकि इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर अभी भी पाबंदी लगी हुई है।

अब तक करीब 30,000 उड़ान के जरिए 40 लाख लोगों को भारत वापस लाया गया है। यह दुनिया की अब तक सबसे बड़ी गतिविधियों में शामिल है। इस योजना के जरिए 1,90,000 भारतीय नागरिकों को वापस लाने का अनुमान जताया गया था। शुरुआती दौर में एयर इंडिया (Air India) और उसकी सब्सिडियरी एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) ने इस मिशन को पूरा करने के लिए अहम भूमिका निभाई। बाद में अन्य एयर लाइन कंपनियों को इस प्रोग्राम में हिस्सा लेने की अनुमति दी गई।

छात्रों की बढ़ती संख्‍या के बीच Air India ने दोगुनी की अमेरिका जाने वाली नॉन-स्टॉप उड़ानों की संख्‍या

सिविल एवनिएशन मिनिस्ट्री  ने एक ट्वीट के जरिए वंदे भारत मिशन के तहत मिली सफलता का जिक्र किया है। इसमें बताया गया है कि 1 अगस्त 2021 तक आने वाली उड़ानों की संख्या 14,968 है और आने वाले यात्रियों की संख्या 2,261,720 है।


 

इस बीच सरकार ने एक देश से दूसरे देश के बीच यात्रा को आसान बनाने के लिए एयर बबल समझौता किया। सरकार ने 27 देशों के साथ एयर बबल समझौता किया। इसमें कई देश रहे जिन्होंने कोरोना वायरस की आशंकाओं के चलते द्वपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किए। इसके बजाय उन देशों ने वंदे भारत मिशन के तहत सीमित और स्पेशल फ्लाइट्स को उड़ान भरने की अनुमति दी।

 एयर इंडिया के लिए सरकार को 15 सितंबर तक मिल सकती हैं फाइनेंशियल बिड्स

सिविल एविएशन मिनस्ट्री ने 31 अक्टूबर तक वंदे भारत मिशन के तहत उडाडन भरने की मंजूरी दी है। नए रोस्टर के तहत, भारत सरकार ने इजराइल, सिंगापुर, श्रीलंका, थाईलैंड, इटली जैसे देशों के लिए वंदे भारत के तहत उड़ान भरने की अनुमति दी है। इन सभी देशों का भारत के साथ अभी कोई द्वपक्षीय समझौता नहीं है। शेड्यूल 3 जून से शुरू हुआ है और 31 अक्टूबर को खत्म हो जाएगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।