Amarnath Yatra 2022 Online Registration: अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन करें रजिस्ट्रेशन, ये है बेहद आसान तरीका

Amarnath Yatra 2022 Online Registration: अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो चुकी है

अपडेटेड Apr 12, 2022 पर 3:08 PM
अमरनाथ यात्रा के लिए जानिए किन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत (फाइल तस्वीर)

Amarnath Yatra 2022 Online Registration: कोरोना वायरस महामारी की वजह से दो साल के बाद अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू हो रही है। इस यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 अप्रैल 2022 से शुरू हो चुकी है। कोरोना महामारी के चलते साल 2020 और 2021 में अमरनाथ यात्रा पर रोक लगा दी गई थी। तीर्थ यात्रियों को अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (SASB) के मोबाइल ऐप या वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

अमरनाथ यात्रा के लिए 11 अप्रैल 2022 से रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। इस बार यात्रा 30 जून 2022 से शुरू होकर 11 अगस्त 2022 तक चलेगी। यात्रा कुल 43 दिनों तक चलेगी।

जानिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन


अगर आप इस साल अमरनाथ यात्रा पर जाकर बाबा बर्फानी के दर्शन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://jksasb.nic.in/register.aspx पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। यहां पर जाकर आपको अपनी सारी जरूरी जानकारी भरनी होती है।

स्टेप 1- श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (SASB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2- अब व्हाट्स न्यू सेक्शन में जाएं और फिर Click here to register online विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 3- अब एक नया पेज खुल जाएगा।

स्टेप 4- अमरनाथ यात्रा 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन के सीधे लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 5- अमरनाथ यात्रा 2022 के लिए अपनी एंट्री करें। आपका नाम रजिस्टर हो जाएगा।

Uber Price Hike: अब दिल्ली-NCR में Uber Cab से चलना हुआ महंगा, कंपनी ने किराए में की 12% की बढ़ोतरी

इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत

अमरनाथ यात्रा के लिए तीन चीजों की जरूरत होती है। आपको सबसे पहले एप्लीकेशन फॉर्म चाहिए होता है, जिसे आपको पूरा भरना होता है। यात्रा पर जाने वाले व्यक्ति का हेल्थ सर्टिफिकेट और तीर्थ यात्रियों की चार पासपोर्ट साइज फोटो की भी जरूरत पड़ती है।

जानिए किस उम्र के लोग कर सकते हैं यात्रा

अमरनाथ यात्रा में 13 साल से 75 साल के लोग यात्रा कर सकते हैं। जबकि 6 महीने से ज्यादा की गर्भवती महिलाएं यात्रा का हिस्सा नहीं बन सकती हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।