Get App

अमिताभ बच्चन देश के सबसे विश्वसनीय ब्रांड, ये हैं सबसे भरोसेमंद बॉलीवुड और स्पोर्ट्स सेलिब्रिटी

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन ब्रांड्स की ओर से TIARA रिपोर्ट जारी की गई है, इस रिपोर्ट में सेलेब्स को ब्रांड्स के रुप में सर्वे करवाया गया है, जिसमें पता चले कि कौन से सेलिब्रिटी सबसे ज्यादा विश्वसनीय ब्रांड हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 27, 2020 पर 3:01 PM
अमिताभ बच्चन देश के सबसे विश्वसनीय ब्रांड, ये हैं सबसे भरोसेमंद बॉलीवुड और स्पोर्ट्स सेलिब्रिटी

सिनेमा और समाज में अपने योगदान के कारण बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) देश के सबसे विश्वसनीय और सम्मानित ब्रांड के रूप में उभरे हैं। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन ब्रांड्स (IIHB) की ओर से जारी टियारा (Trust, Identify, Attractive, Respect and Appeal- TIARA) रिपोर्ट में कहा गया है कि अमिताभ बच्चन देश के सबसे विश्वसनीय सेलेब्रिटी हैं। इस रिपोर्ट में अमिताभ बच्चन को 88.0 के TIARA स्कोर के साथ भारत की सबसे विश्वसनीय हस्तियों के रूप में वोट दिया गया है। यह बताता है कि अमिताभ बच्चन पर लोग सबसे ज्यादा विश्वास करते हैं। वहीं, अक्षय कुमार 86.8 के स्कोर के साथ देश के दूसरे सबसे विश्वसनीय सेलिब्रिटी हैं। तमाम विवादों के बावजूद दीपिका पादुकोण 82.8 स्कोर के साथ देश की सबसे विश्वसनीय महिला सेलिब्रिटी के रुप में उभरी हैं।

कपिल शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी टॉप पर

टीवी के सेलेब्स की बात करें तो इस लिस्ट में सबसे ऊपर कपिल शर्मा (Kapil Sharma) हैं, जिनका स्कोर 63.2 है। फीमेल टीवी सेलिब्रिटी में सबसे ऊपर कॉमेडियन भारती सिंह हैं। वहीं, स्पोर्ट्स में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का स्कोर 86.0 हैं, जो खेल जगत की हस्तियों में सबसे ऊपर है। उनके बाद रोहित शर्मा और समृति मंधाना का नंबर है।

ये हैं सबसे कंट्रोवर्शियल सेलिब्रिटी

सबसे कंट्रोवर्शियल सेलिब्रिटी क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) रहे, उनके बाद सलमान खान (Salman Khan) और कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का नंबर है। सबसे कंट्रोवर्शियल टीवी सेलिब्रिटी करण जौहर और मलाइका अरोड़ा हैं। वहीं, सबसे कंट्रोवर्शियल कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हैं। वहीं, स्पोर्ट्स में सबसे कंट्रोवर्शियल सेलिब्रिटी विराट कोहली और सानिया मिर्जा हैं।

रिसर्च में 23 शहरों के 60,000 लोगों ने हिस्सा लिया

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन ब्रांड्स (IIHB) की ओर से TIARA रिपोर्ट जारी की गई है। इस रिपोर्ट में सेलेब्स के ब्रांड्स के रुप में सर्वे करवाया गया है, जिसमें पता चला है कि कौन सा सेलेब्स सबसे ज्यादा विश्वसनीय ब्रांड के रुप में सामने आया है। इस रिसर्च में 23 शहरों के 60,000 लोगों ने हिस्सा लिया है और इससे प्रत्येक सेलिब्रिटी को अंक दिए गए हैं। इस सर्वे में देश की 180 सेलेब्स को शामिल किया गया था, जिसमें बॉलीवुड के 69 सेलेब्स और टेलीविजन के 67 सेलिब्रिटी को शामिल किया गया। इसके अलावा खेल जगत के 37 और अन्य क्षेत्र के 7 सेलिब्रिटी को शामिल किया गया था। यह लिस्ट भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री और संदीप गोयल ने जारी की।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें