Amritpal Singh News Updates: अमृतपाल सिंह 'महिलाओं को अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल?' रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले दावे

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अलगाववादी नेता के जीवन का सच ये भी था कि उसके कई महिलाओं के साथ संबंध थे, फिर चाहे वो सिंगल लड़कियां हों या विवाहित हो। इंडिया टुडे टीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमृतपाल सिंह ने सोशल मीडिया पर कई महिलाओं - अविवाहित और विवाहित, के साथ चैट की और उन्हें उनके अश्लील वीडियो के साथ ब्लैकमेल किया

अपडेटेड Mar 24, 2023 पर 1:23 PM
Story continues below Advertisement
अमृतपाल सिंह 'महिलाओं को अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल?'

Amritpal Singh News Updates: वारिस पंजाब दे (Waris Punjab De) के प्रमुख अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) की तलाश अभी भी जारी है। इस बीच पुलिस ने फरार भगोड़े खालिस्तान (Khalistan) समर्थक के एक और साथी को राष्ट्रीय राजधानी से गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस (Punjab Police) के साथ मंगलवार को तिलक विहार से बीमा एजेंट अमित सिंह को गिरफ्तार किया।

हरियाणा में पुलिस ने एक 28 साल की MBA डिग्री होल्डर बेरोजगार महिला को भी गिरफ्तार किया। उस पर कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद शहर में अपने घर पर कथित रूप से भगोड़े और खालिस्तानी विचारक अमृतपाल और उसके साथी पप्पल प्रीत सिंह को पनाह देने के लिए पंजाब पुलिस को सौंप दिया।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अलगाववादी नेता के जीवन का सच ये भी था कि उसके कई महिलाओं के साथ संबंध थे, फिर चाहे वो सिंगल लड़कियां हों या विवाहित हो। इंडिया टुडे टीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमृतपाल सिंह ने सोशल मीडिया पर कई महिलाओं - अविवाहित और विवाहित, के साथ चैट की और उन्हें उनके अश्लील वीडियो के साथ ब्लैकमेल किया।


अमृतसर के पास अजनाला पुलिस थाने पर धावा बोलने के कुछ हफ्ते बाद पंजाब पुलिस की तरफ से उसके कई समर्थकों को गिरफ्तार करने के बाद से कट्टरपंथी उपदेशक पुलिस से भाग रहा है।

अमृतपाल सिंह मामले में लेटेस्ट अपडेट्स:

- एक अधिकारी ने कहा कि गुरुवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में फरार खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के समर्थन में कुछ लोगों ने एक रैली निकाली। इसके एक दिन बाद चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।

- रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि रैली में शामिल लोगों के CCTV फुटेज और बयानों की वीडियो क्लिप की जांच के आधार पर यहां सिविल लाइंस थाने में FIR दर्ज की गई है।

- उन्होंने कहा, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 46 साल के दिलेर सिंह रंधावा, 40 साल के मनिंदरजीत सिंह उर्फ ​​मिंटू संधू, 44 साल के हरिंदर सिंह खालसा और 42 साल के हरप्रीत सिंह रंधावा उर्फ ​​चिंटू के रूप में हुई है। चारों रायपुर के रहने वाले हैं। इन सभी को कथित रूप से अमृतपाल सिंह के समर्थन में पैदल मार्च निकालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

- इस बीच, अमृतपाल सिंह की पत्नी, ब्रिटेन मूल की नवविवाहित किरणदीप कौर, कट्टरपंथी संगठन 'वारिस पंजाब दे' के लिए विदेश में पैसा जुटाने के मामले में अब पंजाब पुलिस के रडार पर हैं। अब वही इसका नेतृत्व कर रही है।

- वह वर्तमान में अमृतसर जिले के अमृतपाल सिंह के पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा में रहती है। अभिनेता-कार्यकर्ता दिवंगत दीप सिद्धू के बनाए गए संगठन का समर्थन करने में उसकी भूमिका के लिए पुलिस ने उससे कई बार पूछताछ की है।

- स्वयंभू उपदेशक पिछले साल ही दुबई से लौटा था। उसने फरवरी में बेहद ही साधारण तरीक से अपनी शादी की थी। अमृतपाल सिंह की गतिविधियों के लिए कथित विदेशी फंडिंग के संबंध में महिला अधिकारियों वाली एक पुलिस टीम ने किरणदीप कौर से उसके पति के पैतृक स्थान पर लगभग एक घंटे तक पूछताछ की। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि पुलिस ने फंड के सोर्स का पता लगाने के लिए अमृतपाल, उसकी पत्नी और उसके माता-पिता के बैंक अकाउंट को भी स्कैन किया है।

- अमृतपाल सिंह के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) लगाया गया है और एक गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है। बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाए जाने के बावजूद वो 18 मार्च से फरार है।

- पुलिस ने कहा कि अमृतपाल सिंह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। खालिस्तान समर्थक के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर और गैर जमानती वारंट जारी किया गया है।

- जिस मोटरसाइकिल पर अमृतपाल सिंह भागा था, उसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने छापेमारी के बाद अमृतपाल सिंह की मर्सिडीज कार को भी जब्त कर लिया है।

- पंजाब पुलिस ने गुरुवार को सभी राज्यों में भगोड़े खालिस्तान उपदेशक के बारे में अलर्ट जारी करते हुए अमृतपाल सिंह की "राष्ट्र-विरोधी" गतिविधियों में शामिल होने का भी संकेत दिया।

- CCTV फुटेज सामने आया, जिसमें अमृतपाल को पुलिस से छिपने के लिए हरियाणा के शाहाबाद में एक छाता पकड़े हुए एक शर्ट और पेंट पहन कर भागते हुए दिखाया गया है।

अमृतपाल सिंह: नशा मुक्ति के नाम पर युवाओं को देता था बंदूक चलाने की ट्रेनिंग, पूर्व सैनिकों की मदद से तैयार कर रहा था गिरोह

- पंजाब पुलिस ने पहले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था, जो कथित तौर पर खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के निजी सुरक्षा सेटअप का हिस्सा था। खन्ना की पुलिस उपाधीक्षक (पायल) हरसिमरत सिंह ने कहा कि लुधियाना जिले के खन्ना क्षेत्र के मंगेवाल गांव निवासी तेजिंदर सिंह गिल को अमृतपाल सिंह की सुरक्षा में लगाया गया था।

- मीडिया को संबोधित करते हुए, पंजाब के IGP सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि तेजिंदर सिंह गिल से पूछताछ में पुलिस को उसके पास से कुछ संवेदनशील सामग्री मिली है, जो इस ओर इशारा करती है कि वे "राष्ट्र-विरोधी" गतिविधियों में शामिल था।

- IG ने कहा कि इस बात की प्रबल आशंका है कि अमृतपाल का सीमा पार से संबंध भी था।

- गिल ने कहा, "कुछ जगहों पर, ऐसे वीडियो थे, जो दिखाते हैं कि वे फायरिंग रेंज में जल्लुपुर खेड़ा के पास फायरिंग प्रैक्टिस कर रहे थे। कुछ फुटेज और तस्वीरों से पता चलता है कि उन्होंने आनंदपुर खालसा फौज (AKF) के होलोग्राम बनाए हैं। हथियार लोडिंग और अनलोडिंग के कुछ वीडियो थे।"

- गिल ने कहा कि उन्होंने पूरे देश में पुलिस बल के साथ अमृतपाल की तस्वीरें प्रसारित की हैं। उन्होंने कहा कि अमृतपाल के कुछ करीबी सहयोगी AKF का हिस्सा थे, जो इस ओर इशारा करता है कि, हालांकि बहुत शुरुआती, वह किसी तरह के सशस्त्र बल का निर्माण करने की कोशिश कर रहा था।

- गिल ने कहा, "जहां तक ​​मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह का सवाल है, राज्य पुलिस उसके रूट पर नियमित रूप से नजर रख रही है।"

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Mar 24, 2023 1:17 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।