Get App

रिकवरी एजेंट की धमकियों से परेशान कपल ने दी जान, क्या लोन ऐप कंपनियों में अभी भी नहीं सरकार का खौफ?

मुख्यमंत्री कार्यालय ने गुरुवार को कहा कि आंध्र प्रदेश के सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने अधिकारियों को ऑनलाइन मनी लेंडिंग ऐप्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 09, 2022 पर 1:37 PM
रिकवरी एजेंट की धमकियों से परेशान कपल ने दी जान, क्या लोन ऐप कंपनियों में अभी भी नहीं सरकार का खौफ?
जगन मोहन रेड्डी ने पूर्वी गोदावरी जिला कलेक्टर माधवी लता को पीड़िता के बच्चों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का निर्देश दिया है

आंध्र प्रदेश में एक लोन ऐप के एजेंटों की तरफ से रिकवरी के लिए बार-बार फोन कर प्रताड़ित किए जाने से परेशान एक कपल ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इसके बाद, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने अधिकारियों को कपल को परेशान करने और ब्लैकमेल करने के लिए ऑनलाइन पैसे उधार देने वाले ऐप के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

न्यूज एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुर्गाराव और राम्या लक्ष्मी ने अलग-अलग लोन ऐप से कर्ज लिया था। चूंकि वे आर्थित स्थिति खराब होने की वजह से कर्ज की राशि नहीं चुका सके। इसके बाद लोन एजेंटों ने उन्हें यह कहकर धमकी देना शुरू कर दिया कि वे उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करेंगे।

ये भी पढ़ें- iPhone 14 लॉन्च होने के बाद iPhone 12 और iPhone 13 की कीमतों में भारी गिरावट, जानें नई कीमत

रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को पूर्वी गोदावरी जिले के राजमुंदरी में रहने वाले कपल एजेंटों द्वारा उत्पीड़न के कारण आत्महत्या कर ली। इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए आंध्र प्रदेश सरकार सामने आई है। सरकार का कहना है कि कोई भी लोन मुहैया करने वाली कंपनी अपने ग्राहको के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं कर सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें