India Post Recruitment 2021: डाक विभाग में 2356 पदों पर बंपर भर्ती, बिना परीक्षा बनेंगे पोस्टमास्टर

India Post Recruitment 2021: पश्चिम बंगाल पोस्टल सर्कल ने GDS के लिए आवेदन मंगाए हैं

अपडेटेड Jul 26, 2021 पर 1:37 PM
Story continues below Advertisement

India Post Recruitment 2021: पश्चिम बंगाल पोस्टल सर्कल ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार इस पद के लिए https://appost.in/gdsonline/ पर आवेदन कर सकते हैं। ये नियुक्तियां ग्रामीण डाक सेवक के 2357 खाली पदों को ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), सहायक शाखा पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक के पद पर होनी है। इन पदों के लिए विज्ञापन 20 जुलाई को आया था।
ये है प्रमुख तारीखें..

-  ये नियुक्तियां 20 जुलाई 2021 को हुई शुरू

- आवेदन करने की अंतिम तिथि: 19 अगस्त 2021

- आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक आवेदन करने की अंतिम तिथि के बाद आवेदन नहीं लिए जाएंगे।

यहां करना होगा आवेदन

-  अधिक जानाकरी के लिए इंडिया पोस्ट की वेबसाइट https://appost.in/gdsonline/ या https://indiapost.gov.in पर जाएं।


- उम्मीदवारों को सबसे पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा। ताकि आपको रजिस्ट्रेशन नंबर मिल सके।

- रजिस्ट्रेशन के लिए आधार डिटेल, फोन नंबर, बर्थ डेट, केटेगरी और अन्य कॉलम भरेंगे।

- आपको बताना होगा कि क्या आपको साइकिल चलानी आती है।

- ओबीसी और EWS केटेगरी के लोगों को 100 रुपये एप्लिकेशन फीस देनी होगी। इनके अलावा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों को कोई फीस नहीं देनी है।

- ओबीसी और EWS केटेगरी के लोगों को 100 रुपये एप्लिकेशन फीस देनी होगी। इनके अलावा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों को कोई फीस नहीं देनी है।

- जिस पोस्ट के लिए आवेदन कर रहे हैं उसकी डिटल भरें और सबमिट कर दें।

-  अपने फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें ताकि फ्यूचर में इस्तेमाल कर सकते हैं।

- इन स्टेप्स के बाद आपकी एप्लिकेशन सबमिट मानी जाएगी।
होनी चाहिए ये योग्यता

- उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए

- अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति वर्ग के अंतर्गत आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी

- अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी के अंतर्गत आने वाले उम्मीदवारों को 3 वर्ष की आयु में छूट मिलेगी

- विकलांग व्यक्तियों (PWUD) को -10 वर्ष की आयु में छूट मिलेगी

- विकलांग व्यक्तियों (PWUD) + ओबीसी को आयु में 13 वर्ष की छूट मिलेगी

- विकलांग व्यक्तियों (PWUD) + एससी / एसटी को आयु में 15 वर्ष की छूट मिलेगी

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।