Get App

पाकिस्तान के बालाकोट में आंतकी सरगर्मियां बढ़ीं, 500 आतंकी घुसपैठ की कोशिश में

आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने बालकोट में मौजूद जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों को तहस-नहस कर दिया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 24, 2019 पर 8:48 AM
पाकिस्तान के बालाकोट में आंतकी सरगर्मियां बढ़ीं, 500 आतंकी घुसपैठ की कोशिश में

आर्मी चीफ बिपिन रावत ने सोमवार को कहा कि बालाकोट के आतंकी कैंप एकबार फिर हरकत में आ गए हैं। इस साल फरवरी में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले हुए थे. इस हमले में पाकिस्तानी आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद का हाथ था। पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने बालकोट में मौजूद जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों को तहस-नहस कर दिया था। अब रावत की इस चेतावनी से एकबार फिर देश पर आतंकी हमले का खतरा मंडराने लगा है।

आर्मी चीफ का कहना है कि करीब 500 आतंकी भारत में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे हैं। ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी में पत्रकारों से बातचीत में रावत ने कहा कि बालाकोट में एकबार फिर आतंकी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। यह इस बात का सबूत है कि बालाकोट पर असर पड़ा है। यह बर्बाद हो चुका है। यही वजह है कि लोग उस इलाके से जा चुके थे लेकिन अब वहां सुगबुगाहट शुरू हो गई है। भारतीय वायु सेना ने तब वहां कार्रवाई की थी लेकिन अब वो लोग वापस आ रहे हैं।

बालाकोट पर अटैक के बाद पाकिस्तान ने अपना एयरस्पेस भारत के लिए बंद करने का फैसला किया है। इससे 8.5 अरब पाकिस्तानी रुपया का नुकसान हो रहा है।

इस साल जुलाई में फिर पाकिस्तानी एयरस्पेस भारत के लिए खुला था। लेकिन 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के बाद एकबार फिर पाकिस्तान ने अपना एयरस्पेस भारतीय विमानों के लिए बंद कर दिया है। 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें