Army Helicopter Crash: अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) में मिगिंग (Migging) में सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त (Army Helicopter Crash) हो गया है। इस घटना में तीन लोगों की मौत हुई है।

Army Helicopter Crash: अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) में मिगिंग (Migging) में सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त (Army Helicopter Crash) हो गया है। इस घटना में तीन लोगों की मौत हुई है।
ANI के मुताबिक, सेना ने एक बयान जारी कर ये जानकारी दी है। सेना ने अपने बयान में कहा, "देखे गए तीन में से दो शव बरामद कर लिए गए हैं। तीसरे शव तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।"
रक्षा जनसंपर्क अधिकारी, गुवाहाटी के अनुसार, आज सुबह करीब 10:40 बजे अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सियांग जिले में तूतिंग क्षेत्र के पास एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर (ALH) दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
अपर सियांग के पुलिस अधीक्षक (SP) जुम्मर बसर ने फोन पर ANI को बताया था, "दुर्घटना स्थल सड़क से जुड़ा नहीं है। एक बचाव दल को भेजा गया है और बाकी सभी जानकारी का इंतजार है।"
इससे पहले इस साल 5 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके के पास एक चीता हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था। इस घटना में भारतीय सेना के एक पायलट की मौत हो गई थी।
सेना के अधिकारियों ने कहा, "तवांग के पास फॉरवर्ड एरिया में उड़ान भरने वाला चीता हेलीकॉप्टर सुबह करीब 10:00 बजे नियमित उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दोनों पायलटों को नजदीकी सैन्य अस्पताल ले जाया गया था।"
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।