Credit Cards

Aryan Khan Drugs Case- आज 28 दिन बाद जेल से रिहा होंगे आर्यन खान, जमानत पेटी में जमा किया गया रिलीज ऑर्डर

आर्यन खान सुबह 9 बजे के बाद जेल से बाहर आ सकते हैं

अपडेटेड Oct 30, 2021 पर 12:38 PM
Story continues below Advertisement

Aryan Khan Drugs Case- शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान 28 दिन बाद आज मुंबई की आर्थर रोड़ जेल से बाहर की हवा में सांस लेंगे। बताया जा रहा है कि आर्यन की रिहाई सुबह 9 बजे हो सकती है। कल देर शाम जमानत पेटी में आर्यन खान के जमानत ऑर्डर की कॉपी डाली गई थी। जेल की जमानत पेटी खोल दी गई है। अब आर्यन खान की रिहाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कल देरी हो जाने की वजह से जमानत पेटी नहीं खोली गई थी।

माना जा रहा है कि शाहरुख खान और उनके खास लोग आर्यन खान को लेने जेल पहुंचेंगे। 2 अक्टूबर के छापे के बाद से आर्यन को लंबा वक्त जेल में बिताना पड़ा है। शाहरुख के लाडले के लिए ये आसान नहीं था। आगे की राह भी मुश्किल रह सकती है, क्योंकि आर्यन को सिर्फ जमानत मिली है केस से खतम नहीं हुआ है।

माई नेम इज आर्यन खान! खबर के लिए सिर्फ नाम ही काफी? TRP के चक्कर में गुम हो रहे हैं जरूरी मुद्दे

आर्यन खान जमानत देते समय कोर्ट ने ये शर्तें तय की हैं-

आर्यन खान बिना जांच अधिकारी को बताए मुंबई से बाहर नहीं जा सकते हैं।

हर शुक्रवार को सुबह 11 बजे से 2 बजे के बीच एनसीबी दफ्तर में आकर हाजिरी देनी होगी।


किसी दूसरे आरोपी के संपर्क नहीं करेंगे।

जांच से जुड़ी बातें मीडिया या सोशल मीडिया में साझा नहीं कर सकते।

आर्यन को अपना पासपोर्ट स्पेशल NDPS कोर्ट में जमा करना होगा।

आर्यन कोर्ट की अनुमति के बिना देश से बाहर नहीं जा सकते हैं।

अगर किसी भी शर्त का उल्लंघन होता है तो NCB विशेष न्यायाधीश के पास आवेदन कर सकेगी।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें। 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।