आसाराम बापू AIIMS जोधपुर के ICU में भर्ती, यूरिन इन्फेक्शन के कारण बिगड़ी हालत

80 साल के आसाराम बापू के कुछ मेडिकल टेस्ट किए जाएंगे और उन्हें 48 घंटे तक अस्पताल में निगरानी में रखा गया

अपडेटेड Nov 07, 2021 पर 2:28 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

स्वयंभू बाबा आसाराम बापू (Asaram Bapu) को लिवर एंजाइम बढ़ जाने और यूरिन इन्फेक्शन के कारण शनिवार को जोधपुर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के ICU में भर्ती कराया गया। उन्हें पिछले पांच दिनों से बुखार चल रहा है। 80 साल के आसाराम बापू के कुछ मेडिकल टेस्ट किए जाएंगे और उन्हें 48 घंटे तक अस्पताल में निगरानी में रखा जाएगा।

वह वर्तमान में जोधपुर सेंट्रल जेल में बलात्कार के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं और उनकी स्वास्थ्य स्थितियों के कारण उसे महीने में एक या दो बार AIIMS जोधपुर लाया जाता है।

आसाराम बापू पर 2013 में 16 साल की एक लड़की ने रेप का आरोप लगाया था और 2014 में उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

Ranjit Singh murder case: डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को उम्रकैद की सजा, CBI कोर्ट ने लगाया 31 लाख जुर्माना

शनिवार को सुबह 11 बजे आसाराम के जेल से निकलने से पहले ही उनके भक्त AIMMS जोधपुर में सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में जमा हो गए कि उन्हें वहां ले जाया जा रहा है। उन्हें स्थानीय अधिकारियों द्वारा क्षेत्र से जबरन हटाना पड़ा।

इससे पहले, इस साल मई में, आसाराम बापू को जोधपुर के MDM अस्पताल में ICU में भर्ती कराया गया था, जब उनका Covid-19 टेस्ट पॉजिटिव आया था।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।