Get App

Assam Coal Mine: असम की कोयला खदान में भरा पानी, 9 मजदूर फंसे, राहत और बचाव कार्य में जुटी सेना

Assam Coal Mine: असम के दीमा हसाओ जिले के उमरंगहसो के कोइलामाटी कोयला खदान में मजदूर फंस गए हैं। खदान में पानी भरने की वजह से 9 मजदूर फंसे हुए हैं। खदान में करीब 100 फीट पानी जमा हो गया है। उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है। इन्हें खदान में फंसे 12 घंटे से अधिक का समय हो चुका है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 07, 2025 पर 3:59 PM
Assam Coal Mine: असम की कोयला खदान में भरा पानी, 9 मजदूर फंसे, राहत और बचाव कार्य में जुटी सेना
Assam Coal Mine: करीब 330 फीट गहरी खदान में बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

असम में कोयला खदान में पानी भर जाने से कई मजदूरों फंस  जाने की खबर सामने आई है। राज्य के दीमा हसाओ जिले में एक कोयला खदान में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए सेना को तैनात किया गया है। सेना की रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। मजदूरों की संख्या 9 बताई जा रही है। इन्हें खदान में फंसे 12 घंटे से अधिक का समय हो चुका है। राज्य के सीएम हिमंता बिस्वा शर्मा लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। ये घटना दीमा हसाओ जिले के उमरंगसो इलाके में हुई है। पीड़ितों में असम और मेघालय दोनों राज्यों के मजदूर शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, खदान में अचानक पानी भर गया। जिससे अंदर काम कर रहे मजदूर बाहर नहीं निकल पाए। अभी तक खदान में पानी भरने की वजह का पता नहीं चल सका है। घटना का पता चलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। टीमें फंसे हुए मजदूरों को बाहर निकालने के लिए भरपूर कोशिश कर रही हैं।

अपडेट जारी है...

सब समाचार

+ और भी पढ़ें