देश को जल्द ही पहला सैटेलाइट लैंडिंग स्टेशन मिल सकता है। हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ की एक्सक्लूसिव खबर के मुताबिक वनवेब (OneWeb) इसी महीने सैटेलाइट लैंडिंग स्टेशन की शुरुआत कर सकता है। गुजरात इस तरह का स्टेशन शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बन सकता है। इसी महीने 24 नवंबर को गुजरात के मेहसाणा में वनवेब देश के पहले सैटेलाइट लैंडिंग स्टेशन की शुरुआत कर सकती है। लैंडिंग स्टेशन की शुरुआत के बाद कंपनी पूरे देश में सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सेवाओं का ट्रायल शुरू करेगी। कंपनी को लैंडिंग राइट और मार्केट एक्सेस की मंजूरी भी मिल गई है।
इस खबर पर ज्यादा डिटेल बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के असीम मनचंदा ने कहा कि कंपनी सैटेलाइट ब्रॉडबैंड की तैयारी कर रही है। 24 नवंबर को वनवेब पहला सैटेलाइट लैंडिंग स्टेशन शुरू करेगी। कंपनी द्वारा गुजरात के मेहसाणा में सैटेलाइट लैंडिंग स्टेशन शुरू होगा। इसके बाद कंपनी का इसके जरिए पूरे देश में सैटेलाइट ब्रॉडबैंड का ट्रायल शुरू होगा।
असीम ने आगे कहा कि कंपनी को लैंडिंग राइट और मार्केट एक्सेस की मंजूरी मिली है। सरकार के दूरसंचार विभाग की तरफ से कंपनी को GMPCS, VSAT और ISP लाइसेंस मिला। सरकार ने कंपनी को ट्रायल के लिए सैटेलाइट स्पेक्ट्रम भी दिया है। यहां तक कि कंपनी को इसरो की तरफ मार्केटिंग राइट और मार्किटिंग एक्सेस भी मिल चुका है।
स्पेक्ट्रम नीलामी के बाद कंपनी कमर्शियल सेवाएं शुरू कर सकती है। इसके बाद कंपनी यहां से 15 से 20 राज्यों को अपनी सेवाएं उपलब्ध करा सकती है। कंपनी को सरकार द्वारा जनवरी में शुरू होने वाली स्पेक्ट्रम नीलामी का इंतजार है। उसके बाद ये पूरे देश में अपनी सेवाएं दे सकेगी। बता दें कि कमर्शियल ब्रॉडबैंड सेवाओं के जरिये जंगल, जमीन, पानी या समुद्र और दूरदराज के इलाकों में सैटेलाइट ब्रॉन्डबैंड सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं।