Get App

Ayodhya Case Hearing: SC में आखिरकार पूरी हुई सुनवाई, कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

अयोध्या जमीन विवाद में सुप्रीम कोर्ट पिछले 40 दिनों से सुनवाई कर रहा था

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 17, 2019 पर 8:29 AM
Ayodhya Case Hearing: SC में आखिरकार पूरी हुई सुनवाई, कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

राजनीतिक तौर पर संवेदनशील अयोध्या जमीन विवाद की पिछले 40 दिनों से चल रही सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आखिरकार बुधवार को पूरी हो गई। कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया है। कोर्ट ने सभी पक्षों को मोल्डिंग ऑफ रिलीफ पर जवाब सबमिट करने के लिए तीन दिनों का वक्त दिया है।

 कोर्ट ने मंगलवार को सभी पक्षों से बुधवार तक सुनवाई खत्म करने को कहा था। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई खत्म करने के लिए 18 अक्टूबर की तारीख रखी थी, जिसे कम करके 17 अक्टूबर कर दिया गया था। लेकिन मंगलवार की सुनवाई में कोर्ट ने इसे बुधवार यानी 16 अक्टूबर तक सीमित कर दिया। कोर्ट ने कहा था कि सुनवाई पूरी हो जाए और सभी पक्ष अपने फाइनल सबमिशन डाल पाएं इसके लिए कोर्ट शाम पांच बजे तक काम करेगी।

संभावना है कि कोर्ट इस मामले में फैसला 17 नवंबर से पहले सुना देगी क्योंकि उस दिन सीजेआई गोगोई रिटायर हो रहे हैं।

बुधवार को कोर्ट में आखिरी दिन सुनवाई थी, जिसके चलते कोर्ट में काफी गहमा-गहमी रही। और एक ऐसा वक्त भी आया जब CJI रंजन गोगोई ने गुस्से में बोला- enough is enough. दरअसल, कोर्ट में सुनवाई के दौरान एक पक्ष के वकील ने सुनवाई के लिए और वक्त मांगा था। वहीं, एक पक्षकार ने कोर्ट में पेश किए गए एक नक्शे को फाड़ दिया, था जिसपर बेंच ने कहा कि वो सुनवाई बंद कर देंगे।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें