Ram Temple: मायावती राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगी? बाबरी मस्जिद का जिक्र कर BSP प्रमुख ने दिया ये जवाब

BSP Supremo Mayawati लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A. (इंडियन नेशनल डिवेलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) को BSP प्रमुख मायावती ने बड़ा झटका दिया है। BSP अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने 68वें जन्मदिन पर सोमवार को ऐलान किया कि उनकी पार्टी 2024 का लोकसभा चुनाव अकेले ही लड़ेगी

अपडेटेड Jan 15, 2024 पर 2:19 PM
Story continues below Advertisement
Ayodhya Ram Mandir: मायावती ने सोमवार को कहा कि उन्हें अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण मिला है

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती (Mayawati) ने सोमवार को कहा कि उन्हें अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण मिला है। लेकिन BSP के कई कार्यक्रम होने की वजह से उन्होंने अभी वहां जाने को लेकर कोई निर्णय नहीं किया है। BSP नेता मायावती ने अपने 68वें जन्मदिन पर सोमवार को पत्रकारों द्वारा अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमंत्रण के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, ''अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण मुझे मिला है। कार्यक्रम में जाने पर अभी मैंने कोई फैसला नहीं किया हैं, क्योंकि अभी मैं अपनी पार्टी के कार्यक्रमों में बहुत व्यस्त हूं।''

BSP अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा, ''अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रहे कार्यक्रम को लेकर हमारी पार्टी को कोई ऐतराज नहीं है, हम उसका स्वागत करते हैं और अगर बाबरी मस्जिद को लेकर कोई कार्यक्रम होगा तो उसका भी हम स्वागत करेंगे।''

उन्होंने कहा कि आगे चलकर अगर बाबरी मस्जिद को लेकर ऐसा कोई कार्यक्रम होता है तो उसका भी हम स्वागत करेंगे। हमारी पार्टी धर्मनिरपेक्ष पार्टी है, हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं।"आगे चलकर अगर बाबरी मस्जिद को लेकर ऐसा कोई कार्यक्रम होता है तो उसका भी हम स्वागत करेंगे। हमारी पार्टी धर्मनिरपेक्ष पार्टी है, हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं।


BSP नेता ने कहा, ''हमारी पार्टी एक धर्म निरपेक्ष पार्टी हैं और सभी धर्मों का एक बराबर सम्मान करती है। चाहे किसी भी धर्म का मामला हो, हमारी पार्टी ने किसी का भी विरोध नहीं किया है। बहुजन समाज पार्टी ही देश की इकलौती ऐसी पार्टी है जो धर्म निरपेक्ष है।"

ये भी पढ़ें- I.N.D.I.A. गठबंधन को बड़ा झटका, मायावती बोलीं- BSP अपने दम पर लड़ेगी लोकसभा चुनाव

मायावती ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र का वह स्वागत करती हैं। उन्होंने कहा, "वहां जाने या न जाने के बारे में अभी मैंने कोई फैसला नहीं किया है। भविष्य में इस बारे में जो भी निर्णय लिया जाएगा, मीडिया को उसके बारे में जानकारी दी जाएगी।"

अकेले लोकसभा का चुनाव लड़ेगी BSP

लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A. (इंडियन नेशनल डिवेलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) को मायावती (BSP Supremo Mayawati) ने बड़ा झटका दिया है। BSP अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने 68वें जन्मदिन पर सोमवार को ऐलान किया कि उनकी पार्टी 2024 का लोकसभा चुनाव अकेले ही लड़ेगी। उन्होंने कहा कि जातिवादी, पूंजीवादी, सांप्रदायिक तथा संकीर्ण सोच रखने वाली विरोधी पार्टियों से दूरी बनाकर रखेगी

यूपी की राजधानी लखनऊ में सोमवार को BSP के राज्य मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मायावती ने कहा, ''चुनाव को लेकर यह बात फिर से स्पष्ट कर देना चाहती हूं कि हमारी पार्टी देश में होने वाले लोकसभा के आम चुनाव गरीबों, उपेक्षित वर्गों में से विशेषकर दलितों, आदिवासियों, अति पिछड़े वर्ग, मुस्लिम एवं अन्य धार्मिक अल्पसंख्यक समाज के लोगों के बलबूते पर ही पूरी तैयारी एवं दमखम के साथ अकेले ही लड़ेगी।''

उन्होंने जोर देते हुए कहा, ''इन्हीं के बलबूते ही हमने 2007 में आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में अकेले ही चुनाव लड़कर अपनी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी। इसलिए पूर्व के अनुभव को ध्‍यान में रखकर हमारी पार्टी लोकसभा चुनाव अकेले ही लड़ेगी।'' मायावती ने कहा कि बीजेपी जातिवादी, पूंजीवादी, सांप्रदायिक एवं संकीर्ण सोच रखने वाली विरोधी पार्टियों से दूरी बनाकर रखेगी और किसी भी गठबंधन या पार्टी के साथ मिलकर यह चुनाव नहीं लड़ेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।