Ayodhya Deepotsav: अयोध्या में फिर बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक साथ 22.23 लाख दीयों से जगमगा उठी रामनगरी

दीवाली की पूर्व संध्या पर 11 नवंबर को रामनगरी अयोध्या (Ayodhya) में नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना है। शहर में आयोजित 'दीपोत्सव (Deepotsav)' कार्यक्रम के दौरान 22.23 लाख से अधिक दीये जलाए गए, जो एक साथ सबसे अधिक दीये जलने का नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड है। ये दिये राम की पैड़ी के घाटों पर जलाए गए, जिसे देखने हजारों की संख्या में लोग आए थे

अपडेटेड Nov 11, 2023 पर 10:19 PM
Story continues below Advertisement
गिनीज बुक के अधिकारियों ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री को नए वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट सौंपा

दीवाली की पूर्व संध्या पर 11 नवंबर को रामनगरी अयोध्या (Ayodhya) में नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना है। शहर में आयोजित 'दीपोत्सव (Deepotsav)' कार्यक्रम के दौरान 22.23 लाख से अधिक दीये जलाए गए, जो एक साथ सबसे अधिक दीये जलने का नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) है। ये दिये राम की पैड़ी के घाटों पर जलाए गए, जिसे देखने हजारों की संख्या में लोग आए थे। यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। गिनीज बुक के अधिकारियों ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री को नए वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट सौंपा।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "आज पावन अयोध्या जी का कोना-कोना भक्ति की दिव्य आभा की अलौकिक छटा से दीप्त है। पूज्य संतों के आशीर्वाद व प्रदेश वासियों के सहयोग से 'राममय' अयोध्या में इस वर्ष भी सर्वाधिक दीप प्रज्वलन का विश्व रिकॉर्ड स्थापित हुआ है। यह दिव्य उपलब्धि सभी रामभक्तों को समर्पित है। जय श्री राम!"

योगी आदित्यानाथ ने दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधिक करते हुए कहा, "जब दीपोत्सव का कार्यक्रम शुरू हुआ तो ऐसा लगा जैसे हर व्यक्ति की एक ही इच्छा थी और वह थी मंदिर (राम मंदिर) का निर्माण।" आदित्यनाथ ने कहा कि राम मंदिर के निर्माण का अब पूरा होने की ओर है। सरकार शहर के निर्माण और अयोध्या को बदलने के लिए करोड़ों रुपये का निवेश कर रही है।


यह भी पढ़ें- Kalyani Cast Tech IPO को मिली 157 गुना बोली, इतने तगड़े लिस्टिंग गेन की है गुंजाइश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ट्वीट को आप नीचे देख सकते हैं-

इस बीच, अयोध्या में राम जन्मभूमि पर पूजा करने गए लोगों भगवान रामलला की पूजा-अर्चना की। इस दौरान एक झांकी भी निकाली गई, जो उदय चौराहे से शुरू हुई और पूरे शहर का भ्रमण करते हुए राम कथा पार्क पहुंची। इसमें लोक कलाकारों और "आरतियों" का प्रदर्शन शामिल था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने इस हरी झंडी दिखाया था।

झांकी में विज्ञान और प्रौद्योगिकी, महिला सुरक्षा और कल्याण, बच्चों के अधिकार और शिक्षा, आत्मनिर्भरता और पर्यावरण और वनों का संरक्षण जैसे विषय शामिल थे। इसके अलावा कई सरकारी कार्यक्रम पर झांकी बनाई गई थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।