केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 11 सितंबर को बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत अब 70 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को भी शामिल किया जाएगा। केंद्रीय कैबिनेट ने इसे मंजूरी दे दी है। कैबिनेट के फैसले के मुताबिक, सभी वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान भारत के तहत मुफ्त में 5 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस उपलब्ध कराया जाएगा। इसके दायरे में 6 करोड़ वरिष्ठ नागरिक आएंगे। वैष्णव के मुताबिक, अगर वरिष्ठ नागरिक पहले से आयुष्मान भारत के दायरे में हैं, तो उन्हें हर साल 5 लाख रुपये तक का टॉप-अप कवर मिलेगा। अगर वरिष्ठ नागरिक पहले से केंद्र सरकार की हेल्थ स्कीम में शामिल हैं, तो उन्होंने आयुष्मान भारत योजना में शिफ्ट होने का विकल्प मिलेगा।