महाकुंभ में झूमने के लिए भी हो जाइए तैयार, विदेशों में परफॉर्म करने वाला ये फेमस बैंड पहुंचा प्रयागराज

महाकुंभ 2025 का भव्य आयोजन प्रयागराज में होने जा रहा है, जहां लाखों श्रद्धालु पवित्र संगम में स्नान करके अपने जीवन को धन्य करेंगे। यह अवसर आस्था, परंपरा और संस्कृति का संगम होगा, जो श्रद्धालुओं को एक अद्भुत अनुभव प्रदान करेगा

अपडेटेड Jan 11, 2025 पर 11:37 PM
Story continues below Advertisement
महाकुंभ पहुंचा जबलपुर का फेमस ब्रॉस बैंड

Prayagraj Mahakumbh 2025 : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का काउंटडाउन शुरु हो चुका है। आज से बस दो दिन बाद हिंदुओं के आस्था का सबसे बड़ा पर्व महाकुंभ शुरू हो जाएगा। 13 जनवरी से शुरू होने वाले इस धार्मिक मेले की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। महाकुंभ को सबके लिए सुरक्षित, सुगम, आनंददायक और यादगार बनाने के लिए तमाम इंतजाम किए जा रहे हैं। वहीं इस बार महाकुंभ को यादगार बनाने के लिए जबलपुर के एक बैंड ने भी खास तैयारियां की हैं। बता दें कि जबलपुर से बैंड संगम नगरी प्रयागराज आया हुआ है और पिछले 60 दिनों से अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है।

महाकुंभ में इस बार झूमने को रहिए तैयार

इस बार महाकुंभ में तमाम तस्वीरें देखने को मिल रही है और मगर एक ऐसी भी तस्वीर सामने आई जिसको देखने के बाद इस महाकुंभ में लोग झूमने पर मजबूर हो जाएंगे। बता दें कि जबलपुर से प्रयागराज आए एक बैंड ने इस बार लोगों को झूमाने का पूरा प्रबंध कर रखा है। बता दें कि यह बैंड बाजे वाले कोई साधारण बैंड बाजे वाले नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में अपनी प्रस्तुती दे चुका जबलपुर का फेमस ब्रॉस बैंड है। इस बैंड ने अब तक के कई कुंभ में बैंड बाजा बजा चुके हैं और यहां तक की अमेरिका ,लंदन ,सिंगापुर समेत कई देशों में अपनी प्रस्तुति पेश कर चुके हैं। जबलपुर से प्रयागराज के इस महाकुंभ में पहुंचे इस विशाल बैंड मैं 80 सदस्य हैं यहां महाकुंभ में अपनी प्रस्तुति दिखाने के लिए पिछले 60 दिन से रिहर्सल कर रहे हैं।


दो दिन बाद शुरू होगा आस्था का महापर्व

बता दें कि महाकुंभ मेला 2025 का शुभारंभ 13 जनवरी को होगा वहीं पहला शाही स्नान मकर संक्रांति के दिन होगा, जो 14 जनवरी 2025 को है। महाकुंभ का समापन 2025 में महाशिवरात्रि के दिन 27 फरवरी को होगा। प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ में 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। बता दें कि महाकुंभ मेला, हिन्दू धर्म का एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है, जो हर 12 वर्ष में चार प्रमुख शहरों – इलाहाबाद (प्रयागराज), हरिद्वार, उज्जैन और नासिक में आयोजित होता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।