कल का मौसम 29 नवंबर: कहीं गरज के साथ झमाझम होगी बारिश तो कहीं छाएगा कोहरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

कल का मौसम 29 नवंबर: मौसम पूरे भारत में अलग-अलग रंग दिखा रहा है। कहीं झमाझम बारिश हो रही हैं तो कहीं तेज हवाएं चल रही हैं। वहीं उत्तर भारत में कोहरा छाए रहने की संभावना है। कैसा रहेगा 29 नवंबर का मौसम चलिए जानते हैं।

अपडेटेड Nov 28, 2026 पर 5:49 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अंडमान-निकोबार में 29 नवंबर को मौसम उतार-चढावभरा रहने वाला है। यहां कुछ जगहों पर बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

कल का मौसम 29 नवंबर: पूरे भारत में मौसम की स्थिति चिंता का विषय बनी हुई है। कई इलाकों में तापमान, बारिश, कोहरे और ठंड की स्थिति में बदलाव देखने को मिल सकता है। उत्तर भारत की कड़ाके की ठंड से लेकर दक्षिण और पूर्वी राज्यों के बदलते मौसम तक आइए देश भर के प्रमुख शहरों और राज्यों के लिए मौसम के ताजा पूर्वानुमान पर एक नजर डालते हैं।

दिल्ली के मौसम का हाल

मौसम विभाग ने हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की प्रबल संभावना जताई है। रविवार 29 नवंबर 2026 को दिल्ली में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है, जबकि सुबह के समय हल्की धुंध और कोहरा छा सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार न्यूनतम तापमान 9°C से 11°C के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि अधिकतम तापमान 25°C से 27°C के बीच रह सकता है।


यूपी में मौसम लेगा करवट

उत्तर प्रदेश में 29 नवंबर को कई इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता हैं। मौसम विभाग ने अलग-अलग स्थानों पर घने कोहरे छाए रहने की चेतावनी जारी की है। आईएमडी के मुताबिक यूपी में सुबह के समय घने कोहरे की स्थिति 30 नवंबर तक बनी रहने वाली है।

तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में होगी बारिश

दक्षिण भारत के कई हिस्सों में 29 नवंबर को तेज बारिश के आसार है। वहीं बिजली की चमक और बादलों की गरज भी रहेगी। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर बिजली गिरने के आसार दिख रहे हैं। इन इलाकों में 28 नवंबर से 4 दिसंबर तक रुक-रुककर बारिश का अनुमान लगाया गया है। केरल और माहे में भी बारिश की संभावना है। लक्षद्वीप में 28 और 29 नवंबर को कई जगहों पर बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

अंडमान और निकोबार द्वीप

अंडमान-निकोबार में 29 नवंबर को मौसम उतार-चढावभरा रहने वाला है। यहां कुछ जगहों पर बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 29 नवंबर को कुछ स्थानों पर बारिश के बाद 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।