Bank Holidays October 2022: सितंबर का महीना खत्म होने में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। अगला महीना अक्टूबर त्योहारों का महीना है। ऐसे में इस महीने कई दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। अक्टूबर महीने में कुल-मिलाकर 21 दिन तक बैंकों में काम-काज नहीं होगा। ऐेसे में अगर आपको बैंकों से जुड़ा कोई काम है तो उसे समय रहते जरूर निपटा लें। यहां यह ध्यान रहे कि देश भर के सभी बैंक 21 दिन बंद नहीं रहेंगे।
इसकी वजह ये है कि RBI की ओर से जो छुट्टियां तय की जाती हैं। उनमें से कुछ क्षेत्रीय छुट्टियां भी शामिल हैं। इसका मतलब है कि कुछ दिन महज कुछ राज्यों में ही बैंक बंद रहेंगे। लेकिन अन्य राज्यों में सभी बैकिंग कामकाज अपने समय से जारी रहेंगे।
इन तारीखों पर बैंक रहेंगे बंद
1 अक्टूबर - बैंक अकाउंट की क्लोजिंग (Half Yearly)
2 अक्टूबर - रविवार और गांधी जयंती छुट्टी
3 अक्टूबर - दुर्गा पूजा (महा अष्टमी)
4 अक्टूबर – दुर्गा पूजा/दशहरा (महा नवमी)/आयुधा पूजा/श्रीमंत शंकरदेव का जन्मोत्सव
5 अक्टूबर – दुर्गा पूजा/दशहरा (विजय दशमी)/श्रीमंत शंकरदेव का जन्मोत्सव
6 अक्टूबर - दुर्गा पूजा (दशमी)
7 अक्टूबर - दुर्गा पूजा (दशमी)
8 अक्टूबर - दूसरा शनिवार अवकाश और मिलाद-ए-शरीफ/ईद-ए-मिलाद-उल-नबी (पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिन)
14 अक्टूबर - ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद शुक्रवार
24 अक्टूबर - काली पूजा / दीपावली / दिवाली (लक्ष्मी पूजन) / नरक चतुर्दशी)
25 अक्टूबर - लक्ष्मी पूजा/दीपावली/गोवर्धन पूजा
26 अक्टूबर - गोवर्धन पूजा/विक्रम संवंत नव वर्ष दिवस/भाई बिज/भाई दूज/दिवाली (बाली प्रतिपदा)/लक्ष्मी पूजा/प्रवेश दिवस
27 अक्टूबर - भाईदूज / चित्रगुप्त जयंती / लक्ष्मी पूजा / दीपावली / निंगोल चक्कूबा
31 अक्टूबर - सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन/सूर्य पश्ती डाला छठ (सुबह की अर्ध्य)/छठ पूजा
छुट्टी के दौरान भी ऑनलाइन कामकाज जारी रहेगा। यानी बैंकिंग सर्विसेज मिलती रहेंगी। हालांकि ग्राहक बैंक से कैश पैसा जमा और निकाल नहीं पाएंगे। बता दें कि RBI की गाइडलाइंस के मुताबिक रविवार के अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं।