अगर आप सस्ते दाम में घर, दुकान या कोई जमीन खरीदने की तलाश में हैं तो 8 सितंबर को आपकी यह तलाश पूरी हो सकती है। दरअसल बैंक ऑफ बड़ौदा ने मेगा ई ऑक्शन (Mega E Auction) का आयोजन कर रह है। इसमें आप सस्ते घर (Residential Property) के लिए बोली लगा सकते हैं।
किस तरह की प्रॉपर्टी होगी शामिल
इस ऑक्शन में बैंक की ओर से रेजिडेंशियल, कॉमर्शियल, इंडस्ट्रीयल और एग्रीकल्चर समेत सभी तरह प्रापर्टी की नीलामी की जाएगी। ऐसे में आपको जिस प्रॉपर्टी की जरूरत है आप उसमें बोली लगा सकते हैं।
बता दें कि इस ऑक्शन में सस्ते दामों में प्रॉपर्टी खरीदने का एक बेहतरीन मौका सामने आया है। इस सुपर मेगा ई ऑक्शन में आप हाउस, फ्लैट, ऑफिस स्पेस, प्लॉट, इंडस्ट्रीयल और एग्रीकल्चर समेत सभी तरह प्रापर्टी की नीलामी में हिस्सा ले सकते हैं।