Get App

Bank of Baroda सस्ते में घर खरीदने का दे रहा है मौका, जानिए कैसे करें अप्लाई

बैंक ऑफ बड़ौदा 8 सितंबर को किफायती दामों पर घर, दुकान या फिर एग्रीकल्चर लैंड खरीदने का मौका दे रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 04, 2021 पर 1:42 PM
Bank of Baroda सस्ते में घर खरीदने का दे रहा है मौका, जानिए कैसे करें अप्लाई

अगर आप सस्ते दाम में घर, दुकान या कोई जमीन खरीदने की तलाश में हैं तो 8 सितंबर को आपकी यह तलाश पूरी हो सकती है। दरअसल बैंक ऑफ बड़ौदा ने मेगा ई ऑक्शन (Mega E Auction) का आयोजन कर रह है। इसमें आप सस्ते घर (Residential Property) के लिए बोली लगा सकते हैं।

किस तरह की प्रॉपर्टी होगी शामिल

इस ऑक्शन में बैंक की ओर से रेजिडेंशियल, कॉमर्शियल, इंडस्ट्रीयल और एग्रीकल्चर समेत सभी तरह प्रापर्टी की नीलामी की जाएगी। ऐसे में आपको जिस प्रॉपर्टी की जरूरत है आप उसमें बोली लगा सकते हैं।

बैंक ने दी जानकारी

देश के सरकारी बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा ने इस बात की जानकारी द्वीट के जरिए दी है। बैंक ने ट्वीट कर कहा है कि प्रॉपर्टी खरीदने के अपने सपने को पूरा करने के लिए तैयार हो जाइये। बैंक ऑफ बड़ौदा 8 सिंतबर 2021 को पूरे भारत में प्रपॉर्टी की मेगा-ई-नीलामी करेगा। बैंक ने कहा है कि अधिक जानकारी के लिए https://bit.ly/3y6R68U पर विजिट करें।

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें