कर्नाटक ट्रांसपोर्ट अथॉरिटीज (Karnataka transport authorities) ने रविवार को बेंगलुरु के UB शहर में एक रोल्स-रॉयस (Rolls-Royc) के साथ 15 अन्य लग्जरी कारों को जब्त किया है।

कर्नाटक ट्रांसपोर्ट अथॉरिटीज (Karnataka transport authorities) ने रविवार को बेंगलुरु के UB शहर में एक रोल्स-रॉयस (Rolls-Royc) के साथ 15 अन्य लग्जरी कारों को जब्त किया है।
कर्नाटक ट्रांसपोर्ट द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, अतिरिक्त परिवहन आयुक्त नरेंद्र होल्कर (Narendra Holkar) की टीम ने एक विशेष जांच अभियान के दौरान कारों को जब्त किया है।
अधिकारियों के मुताबिक, परिवहन सेवा डेटाबेस (Parivahan Sewa database) में इनके मालिक और अन्य किसी भी डिटेल का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है। लिहाजा इन कारों को जब्त कर लिया गया है।
इन जब्त की गई कारों में एक रोल्स-रॉयस (Rolls-Royce) कार भी शामिल है। जिसकी कीमत 16 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसका इंश्योरेंस नहीं कराया गया था। यह महाराष्ट्र में रजिस्टर्ड है। इसका रजिस्ट्रेशन नंबर MH 02/BB2 है। इस कार के बारे में अभी तक अन्य कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। कार चलाने वाले व्यक्ति ने दावा किया था कि यह कार एक बॉलीवुड अभिनेता की है और इसे साल 2019 में खरीदा गया था।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।