Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News AUGUST 21, 2024 / 7:24 PM IST

Bharat Bandh 2024 Highlights: यूपी, पंजाब और हरियाणा में नहीं दिखा 'भारत बंद' का कोई खास असर, पटना में लाठीचार्ज समेत बिहार में कुछ जिलों में ट्रैफिक बाधित

Bharat Bandh Highlights: अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) के आरक्षण में क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में बिहार में विभिन्न दलित एवं आदिवासी संगठनों ने विरोध-प्रदर्शन किया। 'भारत बंद' के दौरान रेल और सड़क जाम कर रहे प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और पानी की बौछार की। वहीं, गुजरात में प्रदर्शनकारियों ने एक मालगाड़ी और सड़कें बाधित कर दीं

Bharat Bandh Highlights: अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) के आरक्षण में क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर कुछ दलित और आदिवासी समूहों बुलाए गए एक दिवसीय भारत बंद का बुधवार (21 अगस्त) को, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में कोई खास असर नहीं दिखाई दिया। हालांकि कुछ स्थानों पर विरोध प्रदर्शन हुए। आवश्यक सेवाओं को बंद के दायरे से बाहर रखा गया था। वहीं, सार्वजनिक परि

Bharat Bandh 2024 Live Updates: दलित और आदिवासी संगठनों ने सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के खिलाफ आज बुलाया भारत बंद
Bharat Bandh 2024 Live Updates: दलित और आदिवासी संगठनों ने सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के खिलाफ आज बुलाया भारत बंद
AUGUST 21, 2024 / 7:24 PM IST

Bharat Bandh Live Updates: 'भारत बंद' के दौरान बिहार में कुछ जिलों में ट्रैफिक बाधित

अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति(एसटी) के आरक्षण में क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में बिहार में विभिन्न दलित एवं आदिवासी संगठनों ने प्रोटेस्ट किए। 'भारत बंद' के दौरान रेल और सड़क जाम कर रहे प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और पानी की बौछार की। प्रदर्शनकारियों ने दरभंगा और बक्सर रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों की आवाजाही बाधित करने के साथ ही पटना, वैशाली, दरभंगा, जहानाबाद और बेगूसराय जिलों में कई स्थानों पर कुछ नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक को बाधित करने की कोशिश की। उन्हें रोकने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा।

बंद के दौरान मधेपुरा, मुजफ्फरपुर, सारण, बेगूसराय, हाजीपुर, पूर्णिया में प्रदर्शनकारियों ने कई जगहों पर ट्रैफिक को अवरुद्ध करने का प्रयास किया। लेकिन सुरक्षा बलों ने उन्हें तुरंत तितर-बितर कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने इन जिलों में कई जगहों पर टायर भी जलाए।

    AUGUST 21, 2024 / 7:19 PM IST

    Bharat Bandh Live Updates: राजस्थान में 'भारत बंद' का मिलाजुला रहा असर

    अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के आरक्षण से संबंधित सुप्रीम कोर्ट के हाल के आदेश को लेकर विभिन्न संगठनों द्वारा बुधवार को बुलाए गए 'भारत बंद' का राजस्थान में मिला जुला असर देखा गया। राज्य की राजधानी जयपुर के साथ साथ अजमेर एवं कई शहरों में प्रमुख बाजार बंद रहे और सड़कों पर आवागमन अन्य दिनों की तुलना में कम रहा।

      AUGUST 21, 2024 / 5:35 PM IST

      Bharat Bandh Live Updates: गुजरात के आदिवासी और दलित बहुल इलाकों में दिखा 'भारत बंद' का असर

      अनुसूचित जातियों (SC) का सब-कैटेगरी करने संबंधी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ कुछ दलित और आदिवासी समूहों के बुधवार को एक दिवसीय 'भारत बंद' के दौरान गुजरात में प्रदर्शनकारियों ने एक मालगाड़ी और सड़कें बाधित कर दीं। गुजरात के छोटा उदयपुर, नर्मदा, सुरेंद्रनगर, साबरकांठा और अरावली जैसे जिलों के आदिवासी और दलित समुदाय बहुल इलाकों में बंद का असर देखने को मिला, जहां बाजार बंद रहे। सुरेंद्रनगर जिले के वाधवन तालुका में प्रदर्शनकारियों ने मालगाड़ी रोक दी और नारेबाजी की। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची।

        AUGUST 21, 2024 / 4:12 PM IST

        Bharat Bandh Live Updates: लाठीचार्ज को लेकर भड़के तेजस्वी यादव

        एससी-एसटी के आरक्षण में क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ आज (21 अगस्त) 'भारत बंद' के दौरान दौरान बिहार की राजधानी पटना में पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। इसपर नाराजगी जताते हुए RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "नीतीश जी के निर्देश पर पुलिस दलितों/वंचितों पर लाठियां बरसाती है लेकिन अपराधियों को गुंडागर्दी करने की खुली छूट देती है। नीतीश कुमार की पुलिस को किसी अपराधी पर कभी लाठी चलाते देखा?"

          AUGUST 21, 2024 / 3:45 PM IST

          Bharat Bandh Live Updates: कई राज्यों में दिखा 'भारत बंद' का असर

          आरक्षण से संबंधित सुप्रीम कोर्ट के हाल के आदेश को लेकर विभिन्न संगठनों द्वारा बुधवार को बुलाए गए 'भारत बंद' का असर कई राज्यों में देखने को मिला। आरक्षण के समर्थन में यूपी, बिहार, राजस्थान और झारखंड समेत के कई हिस्सों में दलित संगठनों ने जुलूस निकाले, पदयात्रा की और प्रदर्शन किया। हालांकि यूपी में ज्यादातर दुकानें खुली रहीं और कामकाज सामान्य रूप से चलता रहा। लेकिन राजस्थान, झारखंड और बिहार के कई इलाकों में इसका व्यापक असर देखने को मिला।

            AUGUST 21, 2024 / 3:20 PM IST

            Bharat Bandh Live Updates: यूपी में 'भारत बंद' का मामूली असर

            आरक्षण से संबंधित सुप्रीम कोर्ट के हाल के आदेश को लेकर विभिन्न संगठनों द्वारा बुधवार को आहूत भारत बंद का उत्तर प्रदेश में मामूली असर रहा। आरक्षण के समर्थन में राज्य के कई हिस्सों में दलित संगठनों ने जुलूस निकाले, पदयात्रा की और प्रदर्शन किया। राज्य में ज्यादातर दुकानें खुली रहीं और कामकाज सामान्य रूप से चलता रहा। अनुसूचित जातियों (एससी) के आरक्षण पर शीर्ष अदालत के हाल के एक आदेश से असहमत कुछ समूहों द्वारा आहूत एक दिन के 'भारत बंद' के मद्देनजर सुरक्षा बढ़ा दी गई।

              AUGUST 21, 2024 / 2:54 PM IST

              Bharat Bandh Live Updates: पटना में पुलिस वालों ने SDM पर ही चला दी लाठी

              आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने एससी/एसटी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में 'भारत बंद' के आह्वान के तहत पटना में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है। इस बीच, पटना में लाठीचार्ज के दौरान एक पुलिसवाले ने SDM साहेब को ही लाठी मार दी। इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

                AUGUST 21, 2024 / 2:22 PM IST

                Bharat Bandh Live Updates: 'भारत बंद' का यूपी में कितना रहा असर?

                उत्तर प्रदेश DGP प्रशांत कुमार ने बताया, "विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों द्वारा जो भारत बंद का आह्वान किया गया था उसके लिए व्यापक पुलिस बलों की स्थापना की गई है। हमारे अधिकारी संबंधित मजिस्ट्रेटों के साथ लगातार भ्रमणशील हैं। प्रजातांत्रिक तरीके से सभी जगहों से पत्रक लिए जा रहे हैं। पूरे उत्तर प्रदेश में स्थिति नियंत्रण में है। कहीं भी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है... सभी पक्षों के महत्वपूर्ण व्यक्तियों के वार्ता हो चुकी है और सभी ने यह सुनिश्चित किया है कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होगी... हम प्रदेश की जनता को आश्वस्त करना चाहते हैं कि कानून-व्यवस्था किसी भी स्थिति में बिगड़ने नहीं दी जाएगी।"

                  AUGUST 21, 2024 / 2:08 PM IST

                  Bharat Bandh Live Updates: 'भारत बंद' के दौरान प्रदर्शनकारियों पर पटना में लाठीचार्ज

                  बिहार की राजधानी पटना में भारत बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोका गया। बिहार पुलिस ने वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जिसका वीडियो वायरल हो गया है। सड़क पर प्रदर्शन के कारण पटना का बेली रोड जाम हो गया था, जिसे हटाने के लिए पुलिस ने लाठी चलाई।

                    AUGUST 21, 2024 / 1:40 PM IST

                    Bharat Bandh Live Updates: गुजरात में रोकी गई मालगाड़ी

                    गुजरात के सुरेन्द्र नगर जिले के बढ़वान में भारत बंद के दौरान माल गाड़ी को रोका गया। शहर के बड़सर फाटक के पास आंदोलनकारियों ने मालगाड़ी को रोक दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आंदोलनकारियों को समझने की कोशिश में जुटी हुई है। स्थानीय नेता प्रदर्शन कर बंद करने की कोशिश कर रहे हैं। प्रशासन की कोशिश है कि संपत्ति को नुकसान किसी सूरत में न हो।

                      AUGUST 21, 2024 / 1:22 PM IST

                      Bharat Bandh Live Updates: रांची में भारत बंद का दिखा असर

                      झारखंड के रांची में भी भारत बंद का असर देखने को मिल रहा है। इससे लोगों को आने जाने में कठिनाई हो रही है। बंद की वजह से पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए कोटा के भीतर कोटा को लेकर दिए गए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने भारत बंद का ऐलान किया है। दलित और आदिवासी संगठनों ने अदालत से इस फैसले को वापस लेने की मांग की है।

                        AUGUST 21, 2024 / 12:59 PM IST

                        Bharat Bandh Live Updates: रांची में भारत बंद का दिखा असर

                        झारखंड के रांची में भी भारत बंद का असर देखने को मिल रहा है। इससे लोगों को आने जाने में कठिनाई हो रही है। बंद की वजह से पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए कोटा के भीतर कोटा को लेकर दिए गए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने भारत बंद का ऐलान किया है। दलित और आदिवासी संगठनों ने अदालत से इस फैसले को वापस लेने की मांग की है।

                          AUGUST 21, 2024 / 12:40 PM IST

                          Bharat Bandh Live Updates: पटना में पुलिस ने किया लाठीचार्ज

                          भारत बंद के दौरान बिहार की राजधानी पटना मेंबवाल हो गया। पटना के डाक बंगला चौराहा पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प की खबरें सामने आई हैं। इस बीच पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है। पटना में कई जगहों पर भारत बंद का असर दिखाई दे रहा है।

                            AUGUST 21, 2024 / 12:19 PM IST

                            Bharat Bandh Live Updates: जयपुर सन्नाटा, मेडिकल सेवाएं जारी

                            राजस्थान की राजधानी जयपुर में भारत बंद का असर पूरी तरह से दिखाई दे रहा है। सभी दुकानें बंद है। सड़कों पर लोग नहीं निकल रहे हैं। जयपुर सहित सूबे के 13 जिलों में स्कूल कॉलेज और कोचिंग बंद कर दिए गए हैं। भरतपुर और दौसा जिले में इंटरनेट भी बंद कर दिया गया है। दवाइयां, दूध और मेडिकल से संबंधित जरूरी सेवाओं को बंद से दूर रखा गया है।

                              AUGUST 21, 2024 / 11:56 AM IST

                              Bharat Bandh Live Updates: भारत बंद पर केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने दिया बयान

                              एससी/एसटी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में आज देश भर में भारत बंद का ऐलान किया गया है इस बीच केंद्रीय मंत्री जयंत सिंह चौधरी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी थी, इसके बाद कानून मंत्री ने संसद में इस पर स्पष्टीकरण भी दे दिया। कैबिनेट ने भी अपनी राय साफ कर दी हैय़ लिहाजा अब इस मामले में कुछ भी नहीं बचा है।

                                AUGUST 21, 2024 / 11:45 AM IST

                                Bharat Bandh Live Updates: हनुमान बेनीवाल ने किया भारत बंद का समर्थन

                                राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के नेता और राजस्थान के नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने बंद का समर्थन किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट की ओर से अनुसूचित जाति/जनजाति के उप वर्गीकरण और क्रीमीलेयर को लेकर जो अपनी राय दी है। उसके विरोध में भारत के अनुसूचित जाति/ जनजाति के लोगों ने 21 अगस्त का भारत बंद की अपील की है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी इस भारत बंद का समर्थन करती है।

                                  AUGUST 21, 2024 / 11:20 AM IST

                                  Bharat Bandh Live Updates: पटना के दानापुर में प्रदर्शन

                                  बिहार की राजधानी पटना के दानापुर के पुनपुन में भी भारत बंद का असर दिख रहा है। बिहटा सरमेरा पथ को पुरैणिया के पास भारत बंद के समर्थन में फुलवारी शरीफ विधायक गोपाल रविदास के नेतृत्व में रोड को जाम कर दिया गया। आरक्षण के नाम पर दलितों के बांटने का नारा लगाते हुए विरोध किया जा रहा है। भारी संख्या में कार्यकर्ता रोड पर झंडा लिए हुए उतर आए हैं। इनका कहना है कि आरक्षण में बंटवारा नहीं होना चाहिए। पहले जिस तरह से आरक्षण मिल रहे थे, उसी तरह से आरक्षण मिलते रहना चाहिए। आरक्षण में भी आरक्षण नहीं तय करना चाहिए।

                                    AUGUST 21, 2024 / 10:57 AM IST

                                    Bharat Bandh Live Updates: जीतनराम मांझी ने भारत बंद का किया विरोध

                                    केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि वे 'भारत बंद' का समर्थन नहीं करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ संपन्न दलित झूठी बात करके आरक्षण खत्म करने का भ्रम फैला रहे हैं। ऐसे लोग इस आंदोलन को अपने स्वार्थ के लिए चला रहे हैं। मांझी ने कहा कि जो लोग आज बंद बंद का समर्थन कर रहे हैं। वो लोग पहले भी आरक्षण के नाम पर अपनी स्थिति को मजबूत कर चुके हैं। बाकी दलित समुदाय को पीछे छोड़ दिया है।

                                    मांझी ने कहा कि कई दलित समुदाय के लोग अभी भी बेहद गरीबी में जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी 18 जातियां अलग हैं और हम अलग आरक्षण की मांग करते हैं।

                                      AUGUST 21, 2024 / 10:36 AM IST

                                      Bharat Bandh Today Live Updates: सांसद अखिलेश यादव ने भारत बंद का किया समर्थन

                                      समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने 'भारत बंद' को अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि आरक्षण की रक्षा के लिए जन आंदोलन एक सकारात्मक कोशिश है। यह शोषित और वंचित लोगों में नई चेतना पैदा करेगा। आरक्षण के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ के खिलाफ लोगों की शक्ति का कवच साबित होगा। शांतिपूर्ण आंदोलन एक लोकतांत्रिक अधिकार है।

                                        AUGUST 21, 2024 / 10:17 AM IST

                                        Bharat Bandh Today Live Updates: बिहार के नालंदा की सड़कें जाम

                                        बिहार के नालंदा में भारत बंद का समर्थन करने वाले सड़कों पर जाम लगा दिया है। अस्थावां देवीसराय मोड़ और अन्य कई जगहों पर वाहनों की आवाजही पर रोक लगा दी गई है। द ग्रेट भीम आर्मी, आरक्षण बचाओ, संविधान बचाओ संघर्ष समिति, ऑल बिहार अंबेदकर कल्याण संघ समेत कई संगठनों के लोगों ने भारत बंद की घोषणा की है। अनुसूचित जाति जन जाति आरक्षण में क्रीमी लेयर के विरोध में बंद का आयोजन किया गया है। लोगों ने कहा कि यदि उनके अधिकारों को छीना जाएगा तो और उग्र आंदोलन करेंगे।

                                          AUGUST 21, 2024 / 9:55 AM IST

                                          Bharat Bandh Today Live: भारत बंद को चिराग पासवान ने दिया समर्थन

                                          देश के कई संगठनों की ओर से बुलाए गए भारत बंद को एलजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने समर्थन दिया है। चिराग पासवान ने कहा कि एससी एसटी समाज के लोगों की भावनाओं को हम जोड़कर देखते हैं। हमारा भी समर्थन इस बंद को लेकर है। हालांकि उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भी जिन बिंदुओं पर समस्या थी, उसे मजबूती से रखा है। आगे आने वाले दिनों में हम सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी तरह की कोई क्रीमी लेयर न हो।

                                            AUGUST 21, 2024 / 9:38 AM IST

                                            Bharat Bandh Today Live: बिहार में हाइवे ब्लॉक

                                            बिहार के जहानाबाद में भारत बंद का असर देखने को मिल रहा है। भारत बंद के समर्थकों ने उंटा में नेशनल हाइवे (एनएच) 83 को ब्लॉक कर दिया है। आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के विरोध में 'आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति' आज एक दिवसीय भारत बंद कर रही है।

                                              AUGUST 21, 2024 / 9:23 AM IST

                                              Bharat Bandh Today Live: बिहार में रोकी गई ट्रेन

                                              भारत बंद का असर बिहार और झारखंड में देखने को मिल रहा है। प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन को रोक दिया है। दरभंगा से दिल्ली जाने वाली ट्रेन बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन को स्टेशन पर रोक दिया गया है। भीम आर्मी के कार्यकर्ता पटरी पर खड़े हैं और ट्रेन को आगे बढ़ने नहीं दे रहे हैं।

                                                AUGUST 21, 2024 / 9:04 AM IST

                                                Bharat Bandh Today Live: दिल्ली में बंद का असर बेहद कम

                                                राजधानी दिल्ली में भारत बंद का असर कम देखने को मिल रहा है। दिल्ली में व्यापारियों और फैक्ट्री मालिकों के बड़े संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) का कहना है कि दिल्ली में सभी 700 बाजार खुले रहेंगे। CTI के चेयरमैन बृजेश गोयल और अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल ने बताया कि हमने कश्मीरी गेट, चांदनी चौक, खारी बावली, नया बाजार, चावड़ी बाजार, सदर बाजार, करोल बाग, कमला नगर, कनॉट प्लेस, लाजपत नगर, सरोजिनी नगर आदि 100 से ज्यादा बाजारों के एसोसिएशंस से इस विषय पर चर्चा की है। सभी का कहना है कि 21 अगस्त को भारत बंद को लेकर किसी ने भी व्यापारी संगठनों से ना ही संपर्क किया है और ना ही समर्थन मांगा है। ऐसे में दिल्ली के सभी बाजार खुले रहेंगे।

                                                  AUGUST 21, 2024 / 8:47 AM IST

                                                  Bharat Bandh Today Live: भारत बंद को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट

                                                  बिहार के अरवल में भारत बंद को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। कई जगह पर पुलिस और मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। जिलाधिकारी ने इसे लेकर आदेश जारी किया है। सबसे शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करने की अपील की गई है। जोर-जबरदस्ती या वाहनों की आवाजाही रोकने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। आम जनजीवन को प्रभावित करने पर कार्रवाई का निर्देश दिए गए हैं।

                                                    AUGUST 21, 2024 / 8:31 AM IST

                                                    Bharat Bandh Live: झारखंड के गिरिडीह में भारत बंद का व्यापक असर

                                                    आज भारत बंद का ऐलान किया गया है। इस बंद का असर झारखंड के गिरिडीह में देखा जा रहा है। सुबह से ही झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकर्ता बंद कराने के लिए सड़कों पर उतर गए हैं। वाहनों की आवाजाही पर असर पड़ा है। गिरिडीह बस स्टैंड से लंबी दूरी की चलने वाली गाड़ियां नहीं खुली। ऐसे में यात्रियों को अपने घर वापस लौटना पड़ा है।

                                                      AUGUST 21, 2024 / 8:15 AM IST

                                                      Bharat Bandh Live: कोटे में कोटा वाले फैसले की वापसी की मांग

                                                      भारत बंद बुलाने वाले संगठनों की मांग है कि सुप्रीम कोर्ट कोटे में कोटा वाले फैसले को वापस ले या पुनर्विचार करे। दरअसल, कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि सरकार एससी के भीतर किसी एक जाति को 100 फीसदी कोटा नहीं दे सकती है। एससी में शामिल किसी जाति का कोटा तय करने से पहले उसकी हिस्सेदारी का पुख्ता डेटा होना चाहिए।

                                                        AUGUST 21, 2024 / 8:02 AM IST

                                                        Bharat Bandh Live: भारत बंद के दौरान क्‍या बंद रहेगा?

                                                        एससी-एसटी कोटे को लेकर भारत बंद के ऐलान पर अभी तक किसी राज्य सरकार ने कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किए हैं। पश्चिमी यूपी और राजस्थान जैसे राज्यों में इसका असर जरूर देखने को मिल सकता है। ऐसे में पुलिस प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है। हालांकि आम लोगों से भी अपील की गई है कि वे अपने घरों से बाहर न निकलें। भारत बंद की अपील करने वाले संगठनों ने कहा है कि देश में कोई भी सार्वजनिक परिवहन नहीं चलेगा, लेकिन इसे लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। कुछ जगहों पर सार्वजनिक परिवहन सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। इसके अलावा कुछ जगहों पर निजी दफ्तर बंद किए जा सकते हैं।

                                                          AUGUST 21, 2024 / 7:52 AM IST

                                                          Bharat Bandh Live: शांति बनाए रखने के लिए क्या उपाय किए गए हैं?

                                                          पुलिस अधिकारियों ने हिंसा से बचने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। सभी आयुक्तों, जिला मजिस्ट्रेट और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक बैठक हुई है। कथित तौर पर पुलिस को किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए जिलों में अधिक कर्मियों को तैनात करने का निर्देश दिया गया है।

                                                            AUGUST 21, 2024 / 7:39 AM IST

                                                            Bharat Bandh Live: RJD सहित इन पार्टियों ने किया बंद का समर्थन

                                                            बसपा, आरजेडी ने आरक्षण के मुद्दे पर बुलाए गए भारत बंद का समर्थन किया है। चिराग पासवान की पार्टी ने भी बंद को समर्थन दिया है। वहीं जीतन राम मांझी और उनकी पार्टी ने कहा है कि वह बंद के खिलाफ हैं। इसका समर्थन नहीं करते हैं। भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद भारत आदिवासी पार्टी मोहन लात रोत का भी समर्थन मिल रहा है। इसके साथ ही कांग्रेस समेत कुछ पार्टियों के नेता भी समर्थन में हैं।

                                                              AUGUST 21, 2024 / 7:16 AM IST

                                                              Bharat Bandh Live: राजस्थान में स्कूल बंद

                                                              भारत बंद को देखते हुए राजस्थान में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) आरक्षण के मामले में सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के विरोध में बुधवार (21 अगस्त) को भारत बंद की घोषणा की है।

                                                                AUGUST 21, 2024 / 7:11 AM IST

                                                                Bharat Bandh Live: क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद?

                                                                क्या खुला रहेगा और क्या बंद रहेगा इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। कुछ जगहों पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट प्रभावित हो सकता है। अस्पताल, एम्बुलेंस और मेडिकल सुविधाएं जैसी इमरजेंसी सर्विस चालू रहेंगी।

                                                                बैंकों और सरकारी दफ्तरों को बंद करने को लेकर सरकारों की ओर से कोई घोषणा नहीं की गई है। स्कूल और कॉलेज भी खुले रहेंगे। आयोजकों ने लोगों से बड़ी संख्या में और शांतिपूर्ण तरीके से भाग लेने का आग्रह किया है।

                                                                  AUGUST 21, 2024 / 7:10 AM IST

                                                                  Bharat Bandh Live: प्रदर्शनकारी संगठन क्यों कर रहे विरोध?

                                                                  यह तर्क देते हुए कि यह फैसला SC और ST के संवैधानिक अधिकारों के लिए 'खतरा' है, प्रदर्शन करने वाले संगठनों ने यह भी कहा है कि केंद्र सरकार को इस फैसले को 'नामंजूर' कर देना चाहिए।

                                                                  इनकी कुछ मांगें हैं- SC, ST और अन्य पिछड़े वर्गों के लिए 'न्याय और समानता', आरक्षण पर संसद का एक नया कानून; केंद्र सरकार की नौकरियों में SC/ST/OBC पर जाति-आधारित डेटा जारी करना, हायर जुडिशरी में इन समूहों के लिए 50% प्रतिनिधित्व का लक्ष्य, केंद्र/राज्य सरकार की नौकरियों के साथ-साथ पब्लिक सेक्टर के उपक्रमों में बैकलॉग वैकेंसी को भरना।

                                                                    AUGUST 21, 2024 / 7:10 AM IST

                                                                    Bharat Bandh Live: क्या था सुप्रीम कोर्ट का वो फैसला?

                                                                    सुप्रीम कोर्ट ने बहुमत से दिए एक फैसले में 1 अगस्त को कहा कि राज्यों के पास ज्यादा वंचित और पिछड़ी जातियों के उत्थान के लिए अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातियों के लिए तय आरक्षण में सब-कैटेगरी तय करना का अधिकार है।

                                                                    भारत के प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली सात सदस्यीय संविधान पीठ ने 6:1 के बहुमत से व्यवस्था दी कि राज्यों को अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) में सब-कैटेगरी करने की अनुमति दी जा सकती है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इन समूहों के भीतर और भी ज्यादा पिछड़ी जातियों को आरक्षण दिया जाए।

                                                                    बहुमत के फैसले में कहा गया है कि राज्यों की ओर से सब-कैटेगरी को स्टैंडर्ड और आंकड़ों के आधार पर उचित ठहराया जाना चाहिए।

                                                                    पीठ में जस्टिस बी आर गवई, जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस बेला एम. त्रिवेदी, जस्टिस पंकज मिथल, जस्टिस मनोज मिश्रा और जस्टिस सतीश चंद्र मिश्रा शामिल थे। बेंच 23 याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी, जिनमें से मुख्य याचिका पंजाब सरकार ने दायर की है, जिसमें पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के 2010 के फैसले को चुनौती दी गई थी।

                                                                      AUGUST 21, 2024 / 7:09 AM IST

                                                                      Bharat Bandh Live: आज क्यों है भारत बंद?

                                                                      आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के विरोध में 'आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति' ने बुधवार को एक दिन के लिए भारत बंद का ऐलान किया है। नेशनल कन्फेडरेशन ऑफ दलित एंड आदिवासी ऑर्गनाइजेशन (NACDAOR) ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को 'उलटने' सहित मांगों की एक लिस्ट जारी की है।

                                                                      1 अगस्त को, भारत के मुख्य न्यायाधीश, डीवाई चंद्रचूड़ की सात-जजों की बेंच ने 6:1 के बहुमत से फैसला सुनाया कि राज्यों की ओर से अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिए सब कैटेगरी बनाई जा सकती है, ताकि इनमें ज्यादा पिछड़ी जातियों के लिए कोटा सुनिश्चित किया जा सके।

                                                                        AUGUST 21, 2024 / 7:09 AM IST

                                                                        नमस्कार

                                                                        मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।