Get App

Delhi to Shimla: सिर्फ 6 घंटे में शिमला, वीकेंड जश्न के लिए अभी बस इतना और करना है इंतजार

Delhi to Shimla: दिल्लीवालों के लिए शिमला वीकेंड के लिए शानदार डेस्टीनेशन है। अब इसका चार्म और बढ़ सकता है क्योंकि शिमला जाने में जल्द ही महज 6 घंटे लगेंगे यानी सिर्फ 12 घंटे में दिल्ली-शिमला के बीच आना जाना हो जाएगा। हिमालयन एक्सप्रेसवे 27.5 किमी लंबा है और इससे तीन राज्य- हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब जुडे़ हैं

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 02, 2023 पर 6:29 PM
Delhi to Shimla: सिर्फ 6 घंटे में शिमला, वीकेंड जश्न के लिए अभी बस इतना और करना है इंतजार
हिमालयन एक्सप्रेसवे चंडीगढ़ और शिमला के बीच के एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा है। यह हिमाचल प्रदेश के कुछ टाउन को पंजाब के जीरकपुर और हरियाणा के पंचकूला से जोड़ेगा।

Delhi to Shimla: दिल्लीवालों के लिए शिमला वीकेंड के लिए शानदार डेस्टीनेशन है। अब इसका चार्म और बढ़ सकता है क्योंकि शिमला जाने में जल्द ही महज 6 घंटे लगेंगे यानी सिर्फ 12 घंटे में दिल्ली-शिमला के बीच आना जाना हो जाएगा। हालांकि इसके लिए हिमालयन एक्सप्रेस-वे के मूल प्रोजेक्ट के पूरा होने तक का इंतजार करना होगा। हिमालयन एक्सप्रेसवे 27.5 किमी लंबा है और इससे तीन राज्य- हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब जुडे़ हैं। हिमालय एक्सप्रेसवे तो खुल चुका है लेकिन यह जिस 120 किमी लंबे चंडीगढ़-शिमला एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा है, उस पर अभी काम चल रहा है यानी कि दिल्ली से शिमला कम समय में सफर तय करने के लिए अभी और इंतजार करना होगा। इस साल के आखिरी तक इस एक्सप्रेसवे का काम पूरा हो जाएगा यानी नए साल का जश्न मनाने शिमला जल्द पहुंच सकते हैं।

Himalayan Expressway का क्या रूट है

हिमालयन एक्सप्रेसवे चंडीगढ़ और शिमला के बीच के एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा है। यह हिमाचल प्रदेश के कुछ टाउन को पंजाब के जीरकपुर और हरियाणा के पंचकूला से जोड़ेगा। चंडीगढ़-शिमला एक्सप्रेसवे बनने पर इन दोनों ही स्थानों के बीच की दूरी महज 2 घंटे में पूरी हो जाएगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह एक्सप्रेसवे का काम इस साल के आखिरी तक पूरा हो जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें