Aadhaar News: आधार या Enrolment Slip के बिना अब नहीं मिलेगी सरकारी सब्सिडी, जानिए क्या है मामला

सरकारी सब्सिडी का लाभ लेने वाले लोगों के लिए अहम खबर है। अब आपके पास सरकारी सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए आधार संख्या या नामांकन पर्ची (Enrolment Slip) होना जरूरी है

अपडेटेड Aug 16, 2022 पर 1:12 PM
Story continues below Advertisement
अब बिना आधार के नहीं मिलेगी सरकारी सब्सिडी।

UIDAI: सरकारी सब्सिडी का लाभ लेने वाले लोगों के लिए अहम खबर है। अब आपके पास सरकारी सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए आधार संख्या या नामांकन पर्ची (Enrolment Slip) होना जरूरी है। बिना इसके आपको सरकारी सब्सिडी नहीं मिलेगी। अगर आपको अभी तक आधार नंबर या Unique Identification नंबर नहीं मिला है, तो आपको सब्सिडी मिलने में परेशानी आ सकती है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने पिछले सप्ताह सभी केंद्रीय मंत्रालयों और राज्य सरकारों को एक सर्कुलर में यह बात कही है।

आधार के नियमों को बनाया सख्त

News18 के पास UIDAI द्वारा 11 अगस्त को जारी सर्कुलर की एक कॉपी है जो आधार नियमों को और सख्त करता है। आधार अधिनियम की धारा 7 में एक ऐसे व्यक्ति को सुविधा प्रदान करने के लिए एक मौजूदा प्रावधान है, जिसके पास आधार नंबर नहीं है। वह पहचान के वैकल्पिक और सही माध्यम से सब्सिडी का लाभ उठा पाएंगे। सर्कुलर में कहा गया है कि देश में 99 फीसदी से ज्यादा वयस्कों को अब आधार नंबर जारी किया जा चुका है।


95.74 लाख युवाओं के पास आधार

इसका मतलब है कि केंद्र और राज्य सरकार की सेवाओं, लाभों और सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए आधार नामांकन पहचान (EID) संख्या / पर्ची की आवश्यकता होगी। अगर किसी के पास अभी तक आधार संख्या नहीं है, तो उसे आधार बनाना होगा। यूआईडीएआई के ताजा आंकड़ों के अनुसार 95.74 लाख आधार नंबर युवाओं को दिया गया है। जो साल 2022 तक भारत में वयस्कों की अनुमानित आबादी का लगभग 101 प्रतिशत है। आधार को सरकार सरकारी सब्सिडी देने के लिए लीकेज रोकने के टूल के रूप में देखती है।

ऑप्शनल है VID

यूआईडीएआई ने पहले निवासियों के लिए वर्चुअल आइडेंटिफायर (वीआईडी) की सुविधा को बढ़ाया था। नियमों के मुताबिक आधार संख्या धारक ऑनलाइन प्रमाणीकरण या ई-केवाईसी के लिए आधार संख्या के बदले वीआईडी का उपयोग कर सकता है। सभी संस्थाएं यह सुनिश्चित करेंगी कि वर्चुअल आईडी का उपयोग करके आधार प्रमाणीकरण का प्रावधान दिया जा रहा है।

Divi's Lab का शेयर 12 रुपये टूटा, दिग्गज ब्रोकरेज फर्मों से जानें स्टॉक पर कमाई की रणनीति

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।