Get App

नए साल में नए रोल में बिपिन रावत, संभाला देश के पहले CDS का पद

रक्षा प्रमुख के पद पर वे तीनों सेनाओं में आपसी तालमेल बनाए रखने का काम करेंगे।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 01, 2020 पर 5:02 PM
नए साल में नए रोल में बिपिन रावत, संभाला देश के पहले CDS का पद

जनरल बिपिन रावत देश के पहले Chief of Defence Staff (CDS) बन गए हैं। रक्षा प्रमुख के पद पर वे तीनों सेनाओं में आपसी तालमेल बनाए रखने का काम करेंगे। आज उन्होंने दिल्ली स्थित वार मेमोरियल पहुंचे और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही  देश के पहले CDS के रूप में पदभार संभाला। इससे पहले सेना ने आज रक्षा मंत्रालय (साउथ ब्लॉक) में उनको गार्ड ऑफ आनर दिया गया। इस अवसर पर मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि हम तीनों सेनाओं को एकजुट करने का प्रयास करेंगे। तीनों सेनाएं एक टीम की तरह काम करेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सेना राजनीति से दूर रहती है। सेना सरकार के आदेश के तहत काम करती है। तीनों सेनाओं के लिए मेरा व्यवहार एक जैसा होगा।

बता दें कि जनरल बिपिन रावत CDS फोर स्टार जनरल हैं और वो रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले एक नए विभाग, डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री एफेयर्स के सेक्रेटरी के तौर पर काम करेगें और सरकार (राजनैतिक नेतृत्व) को सैन्य मामलों पर सलाह देंगे।
जनरल बिपिन रावत मंगलवार को सेना प्रमुख के पद से रिटायर हुए। उन्होंने देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दी साथ ही सेने के सभी जवानों को भी धन्यवाद कहा।
सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत को देश का पहला Chief of Defence Staff (CDS) बनने पर अमेरिका ने बधाई दी है। अमेरिका ने कहा कि उनकी नियुक्ति से दोनों देशों की सेनाओं के बीच संयुक्त सहयोग को मजबूत करने में मदद मिलेगी। 

 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें