Blue Star ने अपने उत्पादों की लागत बढ़ा दी है। कंपनी ने लागत बढ़ाने के पीछे कच्चे माल की बढ़ती कीमतों का हवाला दिया है। Blue Star के एमडी बी त्यागराजन ने सीएनबीसी-टीवी 18 को दिए इंटरव्यू में कहा कि कंपनी अपने उत्पादों की कीमत बढ़ा रही है क्योंकि कच्चे माल की कीमत बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि हमने अपने प्रोडक्ट के मूल्य में वृद्धि की घोषणा कर दी है। इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि कच्चे माल की कीमत लगातार बढ़ रही हैं।

कच्चे माल की कीमतों में जिस तरह से इजाफा हो रहा है ये काफी चिंता का विषय है। एक अच्छे सीजन ने दबाव से मुक्त कर दिया है लेकिन हमें आने वाली गर्मियों के लिए कीमतों को सही करना होगा। उन्होंने आगे कहा कि हमने अपने उत्पादों में उत्पाद श्रेणी के आधार पर 5 से 10 प्रतिशत तक कीमतों में वृद्धि की है। यह दिवाली एक शानदार दिवाली रही है। दूसरी ब्रिक्री बहुत अच्छी रही है। पिछले साल की तुलना में हम 100 से 105 प्रतिशत पर हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि यह गति ऐसी ही जारी रहेगी। 

इंटरव्यू के दौरान कंपनी के एमडी बी.त्यागराजन ने पीएलआई योजना पर भी बात की। उन्होंने कहा कि एयर कंडीशनरों के लिए सरकार की प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव एक शानदार योजना है। भारत सरकार द्वारा 5 हजार करोड़ रुपय मंजूर किए गए है। मेरे हिसाब से 5 हजार करोड़ की रकम में से 3 हजार करोड़ रुपय तैयार माल के लिए और बाकी 2 हजार करोड़ रुपय अवयवों के लिए होने चाहिए।  सभी उद्योग के खिलाड़ियों को एक साथ आना चाहिए। यह उत्पादन मूल्य में वृद्धि और निवेश के साथ जुड़ा हुआ मामला है। बहुत सारे विचार-विमर्श हो रहे हैं। मेरी नजर में यह एक शानदार योजना है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।