Mumbai Rains: भारी बारिश के कारण मुंबई के स्कूल-कॉलेजों में 9 जुलाई को छुट्टी का ऐलान

मुंबई में बीते 7 जुलाई की रात से ही भारी बारिश हो रही है। बारिश से मुंबई के हालात काफी ज्यादा खराब हो गए हैं। जगह-जगह पानी भर गया है। इससे आवागमन भी बाधित हुआ है। स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। भारी बारिश की वजह से मुंबई की नगर निकाय संस्था बीएमसी (BMC) ने 9 जुलाई को सभी स्कूल-कॉलेजों को बंद रखने का निर्देश दिया है। लोकल ट्रेनें और बाहर के राज्य से आने वाली कई ट्रेनों को कैंसल कर दिया गया है

अपडेटेड Jul 08, 2024 पर 11:14 PM
Story continues below Advertisement
IMD ने मुंबई के मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है।

मुंबई में बीते 7 जुलाई की रात से ही भारी बारिश हो रही है। बारिश से मुंबई के हालात काफी ज्यादा खराब हो गए हैं। जगह-जगह पानी भर गया है। इससे आवागमन भी बाधित हुआ है। स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। भारी बारिश की वजह से मुंबई की नगर निकाय संस्था बीएमसी (BMC) ने 9 जुलाई को सभी स्कूल-कॉलेजों को बंद रखने का निर्देश दिया है। लोकल ट्रेनें और बाहर के राज्य से आने वाली कई ट्रेनों को कैंसल कर दिया गया है। इस बीच बारिश के बाद बिगड़े हालात को लेकर कुछ फोटो-वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें दिख रहा है कि लोग किस कदर पानी भर जाने के कारण परेशान हैं।

इस समय मुंबई विधानसभा का मॉनसून सत्र चल रहा है। मॉनसून सत्र में शामिल होने के लिए राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों से विधायक मुंबई पहुंच रहे हैं, लेकिन विधायक भी मुंबई में हुई भारी बारिश से प्रभावित हुए हैं। मुंबई में भारी बारिश के कारण रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया है। इसलिए हावड़ा एक्सप्रेस काफी देर तक कुर्ला इलाके में रुकी रही। इस एक्सप्रेस में कैबिनेट मंत्री अनिल पाटिल, संजय गायकवाड़, अमोल मिटकारी, जोगेंद्र कवाडे समेत कई विधायक सफर कर रहे थे।

मुंबई एयरपोर्ट पर बंद हुआ रनवे

वहीं खराब मौसम के कारण मुंबई एयरपोर्ट पर रनवे संचालन को कुछ समय के लिए सस्पेंड कर दिया गया। यात्रियों की सहायता करने और उन्हें जरूरी सहायता प्रदान करने के लिए टर्मिनलों पर एयरपोर्ट कर्मियों को तैनात किया गया। एयरपोर्ट अधिकारी ने कहा कि हम यात्रियों से अनुरोध करते हैं कि वे एयरपोर्ट पर आने से पहले अपनी संबंधित एयरलाइनों से जुड़ें और शेड्यूल की जांच करें।


मुंबई में बारिश को लेकर IMD का अलर्ट

वहीं IMD ने मुंबई के मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। MD ने अगले 24 घंटों में पश्चिम विदर्भ के अकोला, अमरावती और यवतमाल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बुलढाणा, अमरावती में भारी से मध्यम बारिश होगी। नागपुर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है। अन्य जिलों को येलो अलर्ट दिया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।