01:26PM
01:26PM
इस बजट में इनकम टैक्स का बोझ अमीरों की ओर शिफ्ट किया गया है। अगर आपकी सालाना टैक्सेबल इनकम 2 से 5 करोड़ रुपए है तो 3 पर्सेंटेज प्वाइंट्स और 5 करोड़ रुपए से ज्यादा टैक्सेबल इनकम पर 7 पर्सेंटेज प्वाइंट्स ज्यादा टैक्स चुकाना होगा।
01:08PM
निर्मला सीतारमण ने अपना पहला केंद्रीय बजट भाषण संपन्न किया। 8 जुलाई तक के लिए लोकसभा को स्थगित कर दिया गया है।
01:07PM
तंबाकू उत्पादों पर बेसिक एक्साइज ड्यूटी बढ़ी।
01:06PM
पेट्रोल डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 1रुपए प्रति लीटर।
सोने चांदी पर कस्टम ड्यूटी 10 फीसदी से बढ़कर 12.5 फीसदी हुई।
विदेशी किताबों पर 5% कस्टम ड्यूटी लगी। चुनिंदा इलेक्ट्रॉनिक पर कस्टम ड्यूटी हटी।
01:04PM
BHIM, UPI, AADHAAR PAY, NEFT, RTGS के जरिए कैशलेस इकोनॉमी को बढ़ावा दिया जाएगा। जिन कारोबारियों का सालाना टर्नओवर 50 करोड़ रुपए होगा उन्हें ये पेमेंट मोड इस्तेमाल करना होगा। इसपर या तो शुल्क नहीं लगेगा या फिर मर्चेंट डिस्काउंट रेट कस्टमर या मर्चेंट को उठाना होगा।
12:57PM
सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (SIT) लगाने का प्रस्ताव रखा गया है ताकि ऑप्शन के सेटलमेंट और स्ट्राइक प्राइस का फर्क खत्म हो सके।
12:58PM
निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमारी सरकार ने डिजिटल पेमेंट बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सालभर में 1 करोड़ रुपए से ज्यादा कैश निकासी पर 2 फीसदी TDS लगेगा।
12:57PM
स्टार्टअप के Angel tax में भी निर्मला सीतारमण ने राहत दी है। उन्होंने कहा कि जो स्टार्टअप्स और इनवेस्टर्स डिक्लयरेशन देंगे उनके शेयर प्रीमियम वैल्यूएशन की जांच नहीं होगी।
12:50PM
अफोर्डेबल हाउसिंग के तहत अतिरिक्त 15 लाख रुपए के होम लोन के ब्याज पर टैक्स छूट मिलेगी। अफोर्डेबल हाउसिंग पर 2 लाख के बजाय अब 3.5 लाख रुपए तक के लोन पर ब्याज से छूट मिलेगी। यह छूट 31 मार्च 2020 तक मिलेगी। उम्मीद है कि इससे रियल एस्टेट सेक्टर में तेजी आएगी।
12:44PM
इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल की खरीद पर अतिरिक्त 1.5 लाख रुपए तक के लोन पर कोई ब्याज नहीं देना होगा। सीतारमण के इस फैसले से इससे इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल की डिमांड बढ़ेगी और ऑयल इंपोर्ट घटेगा। पहले से ही 1 लाख के लोन पर ब्याज छूट मिलती है।
12:42PM
कॉरपोरेट टैक्स से राहत से 99.3 फीसदी कंपनियों को फायदा। जिन कंपनियों का सालाना टर्नओवर 250 करोड़ रुपए है उनपर अभी 25 फीसदी कॉरपोरेट टैक्स लगता है। इसका दायरा बढ़ाकर अब 400 करोड़ रुपए कर दिया गया। यानी जिन कंपनियों का सालाना टर्नओवर 400 करोड़ रुपए है उन्हें 25 फीसदी कॉरपोरेट टैक्स देना होगा। बाकी कंपनियों पर 30 फीसदी कॉरपोरेट टैक्स देना होगा।
12:39PM
डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 2018-19 में बढ़कर 11.37 लाख करोड़ हो गया जो 2013-14 में 6.37 लाख करोड़ रुपए था। 2014-19 के बीच में डायरेक्ट टैक्स रेवेन्यू 78 फीसदी बढ़ा है।
डायरेक्ट टैक्स- लगातार बढ़ती इनकम को देखते हुए सरकार ने सरचार्ज बढ़ा दिया है। अगर आपकी सालाना टैक्सेबल इनकम 2 से 5 करोड़ रुपए है तो 3 पर्सेंटेज प्वाइंट्स और 5 करोड़ रुपए से ज्यादा टैक्सेबल इनकम पर 7 पर्सेंटेज प्वाइंट्स ज्यादा टैक्स चुकाना होगा।
12:38PM
निर्मला सीतारमण ने उन टैक्सपेयर्स को धन्यवाद कहा है जो देश के विकास में अहम योगदान दे रहे हैं। अब निर्मला सीतारमण दूसरे भाग का भाषण दे रही हैं, जिसमें टैक्सेशन है।
12:30PM
भारत का सॉवरेन एक्सटर्नल डेट GDP का 5 फीसदी है। यह दुनिया के सबसे कम रेट में से एक है।
12:28PM
नेत्रहीनों के लिए पांच और 10 के नए सिक्के बनेंगे। वहीं आम जनता के इस्तेमाल के लिए 20 रुपए के नए सिक्के जारी किए जाएंगे।
12:36PM
हाउसिंग फाइनेंस का रेगुलेटर आरबीआई होगा।
12:35PM
सरकार ने अगले 5 साल में इंफ्रास्ट्रक्चर में 100 लाख करोड़ रुपए निवेश का प्रस्ताव रखा है।
12:31PM
विनिवेश लक्ष्य बढ़ाकर 1.05 लाख करोड़ किया गया। सरकार ने वित्त वर्ष 2020 के लिए 1,05,000 करोड़ का विनिवेश लक्ष्य रखा है और नॉन-फाइनेंशियल स्पेस में भी PSUs का विनिवेश जारी रखेगी।
12:28PM
सरकारी बैंकों को राहत देने के लिए फाइनेंस मिनिस्टर ने 70,000 करोड़ रुपए के आवंटन का प्रस्ताव रखा है। NBFC के एसेट्स खरीदने में सरकारी बैंको की मदद की जाएगी।
12:21PM
महिलाओं पर फोकस करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार का नारा-नारी से नारायण है। उन्होंने कहा महिलाओं की स्थिति सुधारे बगैर दुनिया का विकास नहीं हो सकता है। यह मुमकिन नहीं है कि कोई चिड़िया बगैर पंखों के उड़ सके।
12:20PM
सरकार 17 आइकॉनिक टूरिज्म साइट विकसित कर रही है ताकि घरेलू और विदेश सैलानियों को आकर्षित किया जा सके।
12:19PM
वित्त मंत्री ने बताया कि उजाला स्कीम के तहत अब तक 35 करोड़ एलईडी बल्ब बांटे गए हैं, जिससे सरकार को सालाना 18,341 करोड़ रुपए की बचत हुई है।
12:17PM
वित्त मंत्री ने बताया कि 3,000 रुपए का भत्ता देने वाली प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना से अब तक 30 लाख मजदूर जुड़ चुके हैं।
12:14PM
NRIs को भारत आने पर तुरंत आधार कार्ड मिलेगा।
12:13PM
SFURTI के तहत 2019-20 में 100 नए कलस्टर बनाए जाएंगे जिसमें 50,000 कारीगर इकोनॉमी वैल्यू चेन से जुड़ेंगे।
ASPIRE के तहत 80 बिजनेस इनक्यूबेटर और 20 टेक्नोलॉजी इनक्यूबेटर 2019-20 में बनाए जाएंगे। इसका मकसद एग्रो रूरल इंडस्ट्रीड में 75,000 कुशल आंत्रप्रेन्योर विकसित करना है।
12:10PM
वित्त मंत्री ने बताया कि नेशनल काउंसिल फॉर साइंस म्यूजियम्स गांधी की विचाराधारा से लोगों को रूबरू कराने के लिए एक गांधीपीडिया तैयार कर रहा है।
12:09PM
दूरदर्शन के तहत एक नया चैनल शुरू किया जाएगा जो स्टार्टअप्स की मदद करेगा और इंडस्ट्री की पूरी जानकारी देगा।
12:07PM
उन्होंने कहा कि हम समूचे लेबर कोड को चार लेबर कोड में कैटेगराइज करेंगे। वर्तमान में 44 लेबर लॉ हैं।
12:07PM
फाइनेंस मिनिस्टर ने नए एरिया में युवाओं के स्किल इंप्रूव करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बिग डाटा, रोबोटिक्स पर जोर दिया जाएगा। इससे युवाओं को देश विदेश में रोजगार मिल सकेगा।
12:05PM
टीचिंग की क्वालिटी सुधारने के लिए GYAN शुरू किया गया है। इसका मकसद साइंटिस्ट और रिसर्चर का ग्लोबल पूल बनाना है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कोशिशों का नतीजा नजर आने लगा है। पांच साल पहले एक भी इंडियन इंस्टीट्यूट दुनिया की टॉप 200 में नहीं था। लेकिन आज 3 इंडियन इंस्टीट्यूट हैं। उन्होंने कहा कि सरकार वर्ल्ड क्लास हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशंस के लिए 400 करोड़ अलॉट करने का प्रस्ताव रखा है।
12:02PM
सरकार ने नेशनल एजुकेशन पॉलिसी को ट्रांसफॉर्म करने का प्रस्ताव रखा है ताकि भारत की शिक्षा व्यवस्था को वैश्विक स्तर का बनाया जा सके।
नेशनल एजुकेशन पॉलिसी के पास एक नेशनल रिसर्च फाउंडेशन होगा जो रिसर्च को बढ़ावा देगा। इससे देश भर की यूनिवर्सिटीज में रिसर्च इकोसिस्टम बेहतर होगा। साथ इसके लिए अतिरिक्त फंडिंग की भी जरूरत नहीं है।
12:00PM
अर्बन इंडिया पर आंकड़े देते हुए वित्त मंत्री ने बताया कि 95 फीसदी शहरों ने खुद को ओपन डेफेकेशन फ्री घोषित किया है। 45,000 शौचालयों की लोकेशन गूगल मैप्स पर अपलोड की गई है वहीं लगभग 1 करोड़ नागरिकों ने स्वच्छता ऐप डाउनलोड किया है।
11:56AM
सिंगल ब्रांड रिटेल के लिए लोकल सोर्सिंग के नियम आसान करने से आइकेया और एपल जैसी कंपनियों को फायदा होगा। ऐसे कई ब्रांड हैं जो भारत में आना चाहते हैं। ये नियम आसान होने से उन्हें राहत मिलेगी।
11:55AM
दिल्ली-मेरठ रूट पर मेट्रो की योजना।
11:54AM
मिनिमम पब्लिक होल्डिंग 25 से बढ़कर 35 फीसदी होगी।
11:52AM
सरकार की योजना FPI को REITs के लिस्टेड डेट पेपर सब्सक्राइब करने की अनुमति दे सकती है। निर्मला सीतारमण का कहना है कि NRI पोर्टफोलियो रूट को FPI रूट के साथ मिलाने का भी प्रस्ताव है।
11:50AM
2 करोड़ किसानों को डिजिटल शिक्षा देंगे।
11:49AM
2014 से अबतक 9.6 करोड़ शौचालय बनाए गए। स्वच्छ भारत अभियान हर गांव में पहुंचाने का लक्ष्य। स्वच्छ भारत अभियान से पर्यावरणीय और सेहत का लाभ हुआ है। इससे 5.6 लाख से ज्यादा गांवों को ओपन-डेफेकेशन फ्री घोषित किया जा चुका है।
11:47AM
सिंगल ब्रांड रिटेल के लिए लोकल सोर्सिंग के नियम आसान करने से आइकेया और एपल जैसी कंपनियों को फायदा होगा। ऐसे कई ब्रांड हैं जो भारत में आना चाहते हैं। ये नियम आसान होने से उन्हें राहत मिलेगी।
11:46AM
जीरो बजट फार्मिंग से किसानों को कुशल बनाएंगे।
11:44AM
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करीब 1,25,000 किलोमीटर सड़क बनेगी। इसकी लागत करीब 80,200 करोड़ रुपए आएगी।।
11:43AM
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत योग्य लाभार्थियों के लिए 1.95 करोड़ घर बनाने की योजना। वित्त मंत्री ने बताया कि 2015-16 में घरों का निर्माण पूरा करने की डेडलाइन 314 दिन थी जो अब कम करके 114 दिन कर दी गई थी।
11:41AM
ग्रामीण भारत को मजबूत करने के लिए कई अहम कदम उठाए गए हैं। इस साल महात्मा गांधी के 150वीं वर्षगांठ पर गरीब और किसान पर सरकार का फोकस रहेगा। सीतारमण ने कहा कि दो बड़ी योजनाएं उज्ज्वला और सौभाग्य से ग्रामीण लोगों की जिंदगी बेहतर हुई है। गांव के हर परिवार को बिजली और LPG मिलेगा। 2022 तक देश के हर गांव तक बिजली पहुंचेगी।
11:40AM
मार्केट रेगुलेटर सेबी को कहा गया है कि वह पब्लिक शेयर होल्डिंग 25 फीसदी से बढ़ाकर 35 फीसदी करने की संभावनाएं देखे।
11:35AM
वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार का फोकस गांव, गरीब और किसानों पर है।
11:34AMसरकार ने नई स्पेस यूनिट शुरू की।
11:33AMमीडिया और एनिमेशन कंपनीज में एफडीआई बढ़ाने की योजना। वित्त मंत्री ने बताया कि भारत में 2018-19 में एफडीआई का फ्लो 54.2 बिलियन डॉलर रहा था, जो पिछले साल से छह फीसदी ज्यादा रहा है। सरकार इस फ्लो को और बढ़ाने की दिशा में काम करना चाहती है।
11:31AMरेंटल हाउसिंग
मौजूदा रेंटल कानून काफी पुराने हैं। इसमें किराएदार और मकानमालिक के बीच संबंध बेहतर नहीं हैं। सरकार इन नियमों में बदलाव करेगी और इन्हें बेहतर बनाएगी।
11:29AM
प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत देश के 3 करोड़ ऐसे दुकानदारों को पेंशन का फायदा दिया जाएगा जिसका सालाना टर्नओवर 1.5 करोड़ रुपए से कम हो।
11:25AM
सरकारी जमीनें बेची जाएंगी। सरकारी कंपनियों की जमीन पर अफोर्डेबल घर बनाए जाएंगे। सरकार की इस कोशिश का मकसद 2022 तक सबको घर मुहैया कराना है।
11:24AM
Debt Security में FII, FDI को मंजूरी।
11:21AM
सागर माला और भारत माला परियोजना से सड़क और जलमार्ग के बीच कनेक्टिविटी बढ़ेगी। इसके साथ ही उड़ान स्कीम से भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार होगा। इंफ्रा में हर साल 20 लाख करोड़ रुपए खर्च करने की जरूरत।
11:20AM
पावर सेक्टर के लिए टैरिफ पैकेज का ऐलान, 1 नेशन वन ग्रिड का लक्ष्य।
11:17AM
इलेक्ट्रिक व्हीकल पर छूट का ऐलान।
11:16AM
एयरक्राफ्ट फाइनेंसिंग लीजिंग में दाखिल होने के लिए बिल्कुल सही वक्त है। एविएशन के लिए लीजिंग और फाइनेंस बड़े कदम हैं। फाइनेंस मिनिस्टर ने एविएशन सेक्टर में FDI की बात की। इससे एयर इंडिया में सरकारी को अपनी हिस्सेदारी बेचने में मदद मिलेगी। अभी एविएशन सेक्टर के लिए FDI की सीमा 49 फीसदी है।
11:13AM
MSME में निवेश की बड़ी जरूरत है। इंफ्रा, डिजिटल में निवेश के जरिए रोजगार के मौके पैदा करने की जरूरत है। MSMEs को दो फीसदी ब्याज छूट पर 35000 करोड़ का खर्च।
11:12AM
वित्त मंत्री ने कहा कि बेहतर गवर्नेंस के लिए लालफीताशाही खत्म करेंगे। और बेहतर प्रदर्शन करने वालों को रिवॉर्ड दिया जाएगा। हमने पांच साल में रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म करके दिखाया है।
11:07AM
वित्त मंत्री ने मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस का नारा दिया। 2025 तक देश की अर्थव्यवस्था को 5 लाख करोड़ डॉलर का बनाने का टारगेट है। इस साल ही हम 3 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेंगे। भारत अभी विश्व की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। हमारी अर्थव्यवस्था 2.7 लाख करोड़ डॉलर की है।
11:06AM
यकीन हो तो कोई रास्ता निकलता है,
हवा की ओट लेकर भी चराग़ जलता है..
वित्त मंत्री ने अपने भाषण में ये शायरी सुनाई।
11:05AM
निर्मला सीतारमण ने अपने भाषण में चाणक्य नीति सूत्र से ये पंक्तियां भी कहीं- कार्य पुरुष करे न लक्ष्यम संपादायते। (मनुष्य की दृढ़ कोशिशों से कोई भी कार्य जरूर संपन्न होगा)
11:00AMसंसद में बजट भाषण शुरू हो चुका है। निर्मला सीतारमण बोल रही हैं।
10:58AM
कैबिनेट मीटिंग में बजट को सबकी मंजूरी मिल गई है। बस थोड़ी देर में शुरू होने वाला है बजट भाषण।
10:44AM
देश की पहली फुल टाइम महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज देश का बजट पेश करने वाली हैं और इस मौके पर उनके माता-पिता भी संसद आए हैं।
बजट में इनपर रहेगा फोकस
सरकार प्राइवेट निवेश बढ़ाने पर फोकस कर सकती है। MSME और मिडिल क्लास को बजट मे छूट मिल सकती है। सरकार को लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स कम करने की जरूरत है।
10:35AM
संसद के बाहर बजट की प्रतियां पहुंचा दी गई हैं। ये प्रतियां सांसदों के बीच में बांटी जाएंगी। वित्त मंत्री पहले ही संसद पहुंच चुकी हैं।
10:30AM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी संसद पहुंच चुके हैं।
80C में छूट की उम्मीद
उम्मीद है कि निर्मला सीतारमण 80C के तहत छूट की सीमा बढ़ा सकते हैं। इनकम टैक्स कानून के मुताबिक, अभी तक 80C के तहत 1.5 लाख रुपए तक टैक्स छूट का फायदा मिलता है।
10:07AM
निर्मला सीतारमण संसद पहुंच चुकी हैं। यहां कैबिनेट मीटिंग होगी, जहां बजट को मंजूरी मिलेगी। इसके बाद बजट को संसद में पेश किया जाएगा।
09:27AM
निर्मला सीतारमण ने पहली बार ब्रीफकेस वाली परंपरा तोड़ दी है। दरअसल, हर बार वित्त मंत्री ब्रीफकेस में बजट के दस्तावेज लेकर आते हैं लेकिन इस बार सीतारमण लाल कपड़े में लिपटा बजट लेकर आई है। इस पर भारत का राष्ट्र चिन्ह बना हुआ था और इसे लाल-पीले रिबन से बांधा गया था।
09:18AM
निर्मला सीतारमण बजट पेश करने के लिए राष्ट्रपति की अनुमति लेने के लिए राष्ट्रपति भवन गई हैं। यहां उन्होंने राष्ट्रपति को बजट की एक कॉपी सौंपी है। इसके बाद वो संसद का रुख करेंगी, जहां सुबह 11 बजे से बजट भाषण शुरू होगा।
जुलाई में क्यों पेश हो रहा है बजट?
भारतीय संसद की परंपरा है कि जब भी नई सरकार चुनकर सत्ता में आती है, संसद में बजट सत्र रखा जाता है। सरकार में शपथ लेने नया वित्त मंत्री पहले साल का बजट अगले साल के 1 फरवरी तक के लिए पेश करता है। इस लोकसभा का पहला सत्र 17 जून से शुरू हुआ है।
क्या आप जानते हैं?
भारत का पहला बजट आजादी के तीन महीने बाद आरके शणमुख शेट्टी ने पेश किया था। शेट्टी देश के पहले वित्त मंत्री हैं। उन्होंने पहला बजट 26 नवंबर 1947 को पेश किया था।
09:01AM
लोकसभा की लिस्ट के मुताबिक, सीतारमण पहले मीडियम टर्म फिस्कल पॉलिसी सहित फिस्कल पॉलिसी स्ट्रैटेजी और मैक्रो इकोनॉमिक फ्रेमवर्क पेश करेगी।
08:52AM
फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण नॉर्थ ब्लॉक पहुंच गई हैं. नॉर्थ ब्लॉक में ही फाइनेंस मिनिस्ट्री है। फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में अपना पहला बजट पेश करेंगी।
-----
आज पूरा देश संसद की ओर देख रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करने वाली हैं। वित्त मंत्री आज संसद में सुबह 11 बजे बजट पेश करेगी।
इस बजट से देश को काफी उम्मीदें हैं। ये इसलिए भी अहम है क्योंकि दूसरी बार सत्ता में आई नरेंद्र मोदी की सरकार इस बजट से ही देश को संदेश देगी कि अगले पांच सालों में वो देश को किस दशा-दिशा की ओर ले जाने वाली है।
इस बजट में किसानों और मिडिल क्लास की बेहतरी के लिए योजनाएं लाई जा सकती हैं। वहीं सरकार का फोकस देश में निवेश को बढ़ाना भी होगा।
सरकार किसानों के लिए लागू योजनाओं में उनका लाभ बढ़ा सकती है। वहीं इनकम टैक्स स्लैब में छूट देकर मिडिल क्लास को फायदा पहुंचा सकती है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।