CBI ने DPIIT यानी इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड प्रोमोशन डिपार्टमेंट के पूर्व सचिव रमेश अभिषेक (Ramesh Abhishek) के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में सर्च ऑपरेशन चलाया है। अभिषेक पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर भी हैं। खबरों के मुताबिक, इस मामले में FIR दर्ज होने के बाद 20 फरवरी को CBI ने उनके परिसरों की तलाशी ली।
