केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की सुधार और कंपार्टमेंट (improvement and compartment) परीक्षाओं की तारीखें जारी कर दी है। ये परीक्षाएं 25 अगस्त से 15 सितंबर के बीच कराई जाएंगी।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की सुधार और कंपार्टमेंट (improvement and compartment) परीक्षाओं की तारीखें जारी कर दी है। ये परीक्षाएं 25 अगस्त से 15 सितंबर के बीच कराई जाएंगी।
कक्षा 10 की परीक्षाएं 25 अगस्त से शुरू होकर 8 सितंबर को खत्म होंगी। वहीं कक्षा 12 की परीक्षाएं 25 अगस्त स 16 सितंबर तक चलेंगी।
मंगलवार को जारी CBSE के नोटिफिकेशन में कहा गया है कि जो छात्र बोर्ड परिणाम में कम अंक से असंतुष्ट हैं या जिन छात्रों को कंपार्टमेंट मिली है, वह 25 अगस्त से होने वाली इस परीक्षा के लिए 11 अगस्त से 15 अगस्त के बीच फार्म भर सकते हैं।
जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, जो छात्र दो विषयों में पास होने के लिए नंबर नहीं ला सके हैं, उन्हें कंपार्टमेंट कैटेगरी में रखा गया है। इसके साथ ही जिन छात्रों का परिणाम टैबुलेशन पॉलिसी के अनुसार जारी नहीं हुआ वो परीक्षा दे सकते हैं। इसमें आगे कहा गया है कि रेगुलर छात्र जिन्होंने 6 विषयों की परीक्षाएं दी हैं, लेकिन 5 मुख्य विषयों में से एक विषय में पास नहीं हो पाएं हैं वो भी परीक्षा दे सकते हैं।
CBSE issues notification on the procedure in respect of private candidates of Class Xth and XIIth for Compartment/Improvement examination.
— ANI (@ANI) August 10, 2021
Optional and Compartment Examinations for the candidates for classes Xth and XIIth have been scheduled from 25th August. pic.twitter.com/gN2emle2nK
नोटिफिकेशन में आगे कहा गया है कि स्कूलों को उन सभी छात्रों के मामले में एक LOC जमा करनी होगी जो सत्र 2020-21 के रेगुलर छात्र थे। और किसी वजह से परीक्षा में शामिल होना चाहते थे। रेगुलर छात्र अपने संबंधित स्कूलों के जरिए अप्लाई कर सकते हैं। बोर्ड में सीधे अप्लाई करने का कोई प्रावधान नहीं है।
बता दें कि इस साल कोविड 19 महामारी के कारण परीक्षा रद्द कर दी गईं थीं और बोर्ड ने आंतरिक मूल्यांकन नीति के आधार पर परिणाम तैयार किए थे।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।