Get App

जल्द कराई जाएगी जनगणना, जाति जनगणना पर अभी नहीं कोई फैसला, सरकारी सूत्रों ने दी जानकारी

पिछले साल संसद की ओर से पारित महिला आरक्षण अधिनियम का कार्यान्वयन भी दशकीय जनगणना से जुड़ा हुआ है। लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई सीटें आरक्षित करने संबंधी कानून इस अधिनियम के लागू होने के बाद होने वाली पहली जनगणना के प्रासंगिक आंकड़ों के आधार पर परिसीमन की प्रक्रिया शुरू होने के बाद लागू होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 15, 2024 पर 5:43 PM
जल्द कराई जाएगी जनगणना, जाति जनगणना पर अभी नहीं कोई फैसला, सरकारी सूत्रों ने दी जानकारी
जल्द कराई जाएगी जनगणना, जाति जनगणना पर अभी नहीं कोई फैसला (FILE PHOTO)

सरकार ने दशकीय जनगणना कराने की तैयारी शुरू कर दी है, लेकिन इस प्रक्रिया में जाति संबंधी ‘कॉलम’ शामिल करने पर अभी निर्णय नहीं लिया गया है। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। एक सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया कि दशकीय जनगणना जल्द ही कराई जाएगी। भारत में 1881 से हर 10 साल में जनगणना की जाती है। इस दशक की जनगणना का पहला चरण 1 अप्रैल, 2020 को शुरू होने की उम्मीद थी, लेकिन Covid-19 महामारी के कारण इसे स्थगित करना पड़ा।

पिछले साल संसद की ओर से पारित महिला आरक्षण अधिनियम का कार्यान्वयन भी दशकीय जनगणना से जुड़ा हुआ है। लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई सीटें आरक्षित करने संबंधी कानून इस अधिनियम के लागू होने के बाद होने वाली पहली जनगणना के प्रासंगिक आंकड़ों के आधार पर परिसीमन की प्रक्रिया शुरू होने के बाद लागू होगा।

पुरजोर तरीके से उठ रही जाति जनगणना

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, दशकीय जनगणना में जाति संबंधी कॉलम शामिल करने के बारे में पूछे जाने पर सूत्र ने कहा, "इस पर निर्णय होना अभी बाकी है।" राजनीतिक दल जाति जनगणना कराने की पुरजोर तरीके से मांग कर रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें