Population Census: मोदी सरकार सितंबर में शुरू कर सकती है जनगणना, 2026 तक नतीजे आने की उम्मीद

Population Census 2021: इस प्रक्रिया में सीधे शामिल दो सरकारी अधिकारियों ने पुष्टि की कि जनगणना के इस सर्वे को पूरा होने में लगभग 18 महीने लगेंगे, जिसके नतीजे मार्च 2026 तक जारी होने की उम्मीद है। जनगणना में लगातार हो रही देरी की तीखी आलोचना हुई है। इस प्रक्रिया को जल्दी से पूरा करने की कवायद के बीच, केंद्र सरकार ने 2021 की जनगणना के लिए इस साल का बजट कम कर दिया है

अपडेटेड Aug 21, 2024 पर 9:39 PM
Story continues below Advertisement
Population Census: मोदी सरकार सितंबर में शुरू कर सकती है जनगणना

मोदी सरकार जल्द ही देश में जनगणना करा सकती है। भारत में लंबे समय से रुकी जनसंख्या की जनगणना सितंबर से शुरू करा जा सकती है। हर 10 साल में जनसंख्या जनगणना कराई जाती है। वैसे तो ये 2021 होने थी, लेकिन Covid-19 महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था। अगर अब ऐसा होता है, तो इससे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में सरकार को कई अहम डेटा मिलेंगे।

Reuters के अनुसार, इस प्रक्रिया में सीधे शामिल दो सरकारी अधिकारियों ने पुष्टि की कि जनगणना के इस सर्वे को पूरा होने में लगभग 18 महीने लगेंगे, जिसके नतीजे मार्च 2026 तक जारी होने की उम्मीद है।

जनगणना में देरी हो रही आलोचना


जनगणना में लगातार हो रही देरी की तीखी आलोचना हुई है। सरकार के भीतर और बाहर दोनों ही जगह, अर्थशास्त्रियों और नीति निर्माताओं ने तर्क दिया है कि इस के चलते देरी ने आर्थिक डेटा, महंगाई और रोजगार अनुमानों सहित अलग-अलग स्टेटिस्टिकल सर्वे के आंकड़ों की सटीकता का पता नहीं चल पाया।

वर्तमान में, इनमें से ज्यादातर डेटा सेट पुरानी 2011 की जनगणना पर निर्भर हैं, जिससे कई सरकारी योजनाएं और नीतियां कम प्रभावी हो गई हैं।

PMO से मंजूरी का इंतजार

रिपोर्ट के अनुसार, गृह मंत्रालय और सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय जनगणना के लिए एक विस्तृत समयसीमा पर काम कर रहे हैं। हालांकि, प्रधानमंत्री कार्यालय से अंतिम मंजूरी का इंतजार है।

इस प्रक्रिया को जल्दी से पूरा करने की कवायद के बीच, केंद्र सरकार ने 2021 की जनगणना के लिए इस साल का बजट कम कर दिया है।

जनसंख्या का बजट कम होने से फिर बढ़ी देरी की आशंका

मूल रूप से, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जनगणना के लिए ₹8,754.23 करोड़ के बजट और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) को अपग्रेड करने के लिए अतिरिक्त ₹3,941.35 करोड़ के बजट को मंजूरी दी थी।

हालांकि, केंद्रीय बजट 2024-25 में, आवंटन को घटाकर ₹1,309 करोड़ कर दिया गया, जो कि 2021-22 में तय ₹3,768 करोड़ से भारी कमी है। इस बजट कटौती ने ये शक पैदा कर दिया था कि शायद इस साल भी जनगणना नहीं होगी।

पिछले महीने, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने निराशा जताई थी कि वित्त मंत्री की बजट घोषणाओं में जनगणना के लिए पर्याप्त पैसे का कोई जिक्र नहीं किया गया था। उन्होंने कहा, "आजादी के बाद यह पहली बार है कि सरकार समय पर जनगणना कराने में विफल रही है।"

जनगणना 2021 पहली डिजिटल जनगणना होने वाली थी, जो नागरिकों को खुद गणना करने का मौका देगी।

2060 के दशक तक करीब 1.7 अरब हो जाएगी भारत की जनसंख्या! UN की रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले दावे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।