2060 के दशक तक करीब 1.7 अरब हो जाएगी भारत की जनसंख्या! UN की रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले दावे

संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग (DESA) के जनसंख्या प्रभाग की तरफ से जारी संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में कहा गया है, "इस शताब्दी में भारत के सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश बने रहने की संभावना है, हालांकि 2060 के दशक की शुरुआत में इसकी आबादी लगभग 1.7 अरब तक पहुंचने के बाद इसमें 12 प्रतिशत की गिरावट आने का भी अनुमान है

अपडेटेड Jul 12, 2024 पर 4:22 PM
Story continues below Advertisement
2060 के दशक तक करीब 1.7 अरब हो जाएगी भारत की जनसंख्या! UN की रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले दावे

संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि 2060 के दशक की शुरुआत में भारत की जनसंख्या लगभग 1.7 अरब तक पहुंचने और फिर 12 प्रतिशत की गिरावट आने का अनुमान है। हालांकि, इस गिरावट के बाद भारत पूरी सदी में दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बना रहेगा। गुरुवार को जारी वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रॉस्पेक्ट्स 2024 रिपोर्ट में कहा गया है कि आने वाले 50-60 सालों में दुनिया की आबादी बढ़ने की उम्मीद है, जो 2080 के दशक के मध्य में लगभग 10.3 अरब लोगों तक पहुंच जाएगी, जो 2024 से 8.2 अरब ज्यादा होगी। चरम पर पहुंचने के बाद, वैश्विक जनसंख्या में धीरे-धीरे गिरावट शुरू होने और सदी के आखिर तक 10.2 अरब लोगों तक गिरने का अनुमान है।

भारत पिछले साल दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले देश के रूप में चीन से आगे निकल गया, और 2100 तक ये इस पॉजिशन को कायम रखेग।

भारत की आबादी में आ सकती है 12% तक की गिरावट


संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग (DESA) के जनसंख्या प्रभाग की तरफ से जारी संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में कहा गया है, "इस शताब्दी में भारत के सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश बने रहने की संभावना है, हालांकि 2060 के दशक की शुरुआत में इसकी आबादी लगभग 1.7 अरब तक पहुंचने के बाद इसमें 12 प्रतिशत की गिरावट आने का भी अनुमान है।"

रिपोर्ट के अनुसार, भारत की जनसंख्या 2024 में 1.45 अरब तक पहुंच सकती है। वहीं, 2054 में ये बढ़कर 1.69 अरब तक पहुंच जाएगी।

इसके अनुसार यह भी अनुमान है कि सदी के आखिर तक 2100 में भारत की आबादी घटकर 1.5 अरब हो जाएगी, लेकिन इसके बावजूद ये दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बना रहेगा।

2060 तक चरम पर होगी भारत की आबादी!

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, भारत की जनसंख्या के अनुमान पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए संयुक्त राष्ट्र DESA के जनसंख्या प्रभाग की वरिष्ठ ज्यादाारी क्लेयर मेनोजी ने कहा, "भारत वर्तमान में जनसंख्या के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा देश है और पूरी शताब्दी में इसके टॉप पर ही बने रहने का अनुमान है। वर्तमान में भारत की जनसंख्या 1.45 अरब तक पहुंच सकती है और बाद में ये बढ़कर 1.69 अरब भी हो जाएगी।

मेनोजी ने कहा, "ऐसा माना जा रहा है कि 2060 के दशक के आसपास भारत की आबादी चरम पर होगी और फिर इसमें धीरे-धीरे कमी आनी शुरू हो जाएगी। ऐसे में सदी के आखिर तक भारत की जनसंख्या लगभग 1.5 अरब हो जाएगी, लेकिन फिर भी ये दुनिया में सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश बना ही रहेगा।"

रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन की जनसंख्या साल 2054 में घटकर 1.21 अरब तक पहुंच जाएगी। वर्तमान में चीन की आबादी 1.41 अरब है।

Baba Vanga 2025 Prediction: तो क्या 2025 में दुनिया खत्म होने की होगी शुरुआत, बाबा वेंगा की वो भविष्यवाणियां जो आपके रोंगटे खड़े कर देंगे

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।