Baba Vanga 2025 Prediction: भविष्य के बारे में सब जानना चाहते हैं। ऐसे कोई भविष्य देखने का दावा करे और उसकी भविष्यवाणियां सच भी साबित हों तो भरोसा और बढ़ जाता है। ऐसी ही सटीक भविष्यवाणी करने के लिए बाबा वेंगा मशहूर हैं। बुल्गेरिया के बाबा वेंगा देख नहीं सकते लेकिन अपनी भविष्यवाणियों से सबको हैरान कर देते हैं।
साल 2025 के लिए भी उन्होंने ऐसी ही भविष्यवाणी की है जिससे लोगों की फिक्र बढ़ गई है। बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक, 2025 में दुनिया के अंत की शुरुआत हो जाएगी।
बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों के मुताबिक, दुनिया 5079 तक खत्म नहीं होगी लेकिन इसके खत्म होने की शुरुआत 2025 से हो जाएगी। बाबा वेंगा की भविष्यवाणी में ये भी कहा गया है कि 2025 तक यूरोप में एक संघर्ष होगा जो यहां की आबादी को नुकसान पहुंचाएगा। इस भविष्यवाणी से भू-राजनीतिक तनाव और संघर्ष होने का खतरा बढ़ गया है।
जानिए बाबा वेंगा ने आने वाले साल के लिए कौन से फैसले किए हैं
2025: यूरोप में संघर्ष से बहुत बड़ी आबादी का नुकसान होगा।
2028: शुक्र ग्रह पर इनसान ऊर्जा स्रोत को खोज सकते हैं।
2033: ध्रुवीय बर्फ की चोटी पिघल जाएंगी, जिससे समुद्र का स्तर तेजी से बढ़ेगा।
2076: साम्यवाद पूरी दुनिया में फैल जाएगा।
2130: मनुष्य एलियंस के साथ संपर्क में आएंगे।
2170: एक सूखा पृथ्वी के अधिकांश हिस्सों को प्रभावित करेगा।
3005: पृथ्वी मंगल ग्रह पर एक सभ्यता के साथ युद्ध करेगी।
3797: मनुष्यों को पृथ्वी छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ेगा क्योंकि यह रहने योग्य नहीं रहेगा।
5079: दुनिया समाप्त हो जाएगी।