Get App

CGBSE 12th Result 2021: छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड के नतीजे घोषित, जारी, जानिए कैसे करें चेक

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने कोरोना महामारी के दौरान 1 से 5 जून तक घर बैठे परीक्षाएं आयोजित कराई थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 26, 2021 पर 9:29 AM
CGBSE 12th Result 2021: छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड के नतीजे घोषित, जारी, जानिए कैसे करें चेक

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Chhattisgarh Board of Secondary Education - CGBSE) आज रविवार को 12वीं के नतीजे घोषित करने जा रहा है। कक्षा 12वीं के ये परिणाम दोपहर 12 बजे के घोषित कर दिए गए हैं। 

छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाईं सिंह टेकम ने वर्चुअल तरीके से CGBSE कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित किए हैं।  

जो छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। वे आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। बता दें कि CGBSE  उन कुछ बोर्ड में से एक था। जिन्होंने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित की थी। जबकि देश भर के कई बोर्ड ने परीक्षाएं रद्द कर दी थी।

हालांकि ये परीक्षाएं कोविड-19 महामारी के कारण अनोखे तरीके से कराई गईं थी। ये परीक्षाएं 1 जून से 5 जून के बीच कराई गईं थी। कोरोना महामारी के चलते छात्रों ने घर से ही 12वीं बोर्ड की परिक्षा दी थी। इसमें छात्रों को निर्धारित समय पर उत्तर पुस्तिका को जमा करना था। विज्ञान, कला और कॉमर्स वर्ग के करीब 2.5 लाख छात्रों ने कक्षा 12वीं की परीक्षाएं दी हैं।

JEE Main 2021 के चौथे चरण की परीक्षा टली, अब 26 अगस्त से 2 सितंबर के बीच होगा एग्जाम – शिक्षा मंत्री


जानिए कैसे चेक करें रिजल्ट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें