इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) ने गुरुवार को आधिकारिक तौर पर घोषणा की कि मून मिशन चंद्रयान-3 (moon mission Chandrayaan-3) 14 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। ISRO का नया हेवीलिफ्ट लॉन्च व्हीकल LVM-3 एक इंटीग्रेटेड मॉड्यूल के साथ आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (Satish Dhawan Space Centre) से दोपहर 2:35 बजे उड़ान भरेगा।
