Get App

Chandrayaan-3 Mission: 13 जुलाई को लॉन्च होगा ISRO का चंद्रयान-3 मिशन

Chandrayaan-3 Mission: चंद्रयान-3 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपण यान मार्क-3 के जरिये लॉन्च किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए 13 जुलाई को दोपहर ढाई बजे का समय तय किया गया है। हालांकि, मीडिया से बात करते हुए ISRO चीफ ने कहा, "वर्तमान में चंद्रयान 3 अंतरिक्ष यान पूरी तरह से एकीकृत है। हमने परीक्षण पूरा कर लिया है...12-19 जुलाई के बीच लॉन्च होने की उम्मीद है

Curated By: Shubham Sharmaअपडेटेड Jun 28, 2023 पर 7:56 PM
Chandrayaan-3 Mission: 13 जुलाई को लॉन्च होगा ISRO का चंद्रयान-3 मिशन
Chandrayaan-3 Mission: 13 जुलाई को लॉन्च होगा ISRO का चंद्रयान-3 मिशन (FILE PHOTO)

चंद्रयान-3 ( Chandrayaan-3) के प्रक्षेपण के लिए 13 जुलाई को दोपहर ढाई बजे का समय तय किया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित रूप से उतरने और वहां गतिविधियां करने की क्षमता दिखाने के लिए चंद्रयान-2 के बाद का यह एक अभियान है। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) प्रमुख एस. सोमनाथ (S Somanath) ने बताया कि चंद्रयान-3 12-19 जुलाई के बीच लॉन्च होने की उम्मीद है।

न्यूज एजेंसी PTI ने अधिकारियों के हवाले से कहा, चंद्रयान-3 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपण यान मार्क-3 के जरिये लॉन्च किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए 13 जुलाई को दोपहर ढाई बजे का समय तय किया गया है।

हालांकि मीडिया से बात करते हुए ISRO चीफ ने कहा, "वर्तमान में चंद्रयान 3 अंतरिक्ष यान पूरी तरह से एकीकृत है। हमने परीक्षण पूरा कर लिया है...12-19 जुलाई के बीच लॉन्च होने की उम्मीद है...हम सभी परीक्षण पूरे होने के बाद बिल्कुल सही तारीख की घोषणा करेंगे।"

ISRO प्रमुख एस सोमनाथ कहते हैं, "हम आर्टेमिस समझौते को अमेरिका के साथ एक राजनीतिक जुड़ाव के रूप में देख रहे हैं। यह आशय का एक बयान है कि जब अमेरिका अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग के साथ काम का प्रस्ताव दे रहा है, खासतौर से सौहार्दपूर्ण माहौल में बाहरी ग्रहों की खोज अलग-अलग राष्ट्र, हम इससे सहमत हैं। हम अमेरिका के साथ काम करना चाहेंगे, खासकर उन तकनीक पर जो हाई लेवल की हैं। इससे अंतरिक्ष क्षेत्र में काम कर रहे भारतीय इंडस्ट्री के लिए अमेरिकी कंपनियों के साथ काम करने के अवसर खुलेंगे. जो समान रूप से काम कर रहे हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें