Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के मुंगेली में बड़ा हादसा! स्मेल्टिंग प्लांट की चिमनी ढही, करीब 25 मजदूरों के फंसे होने की आशंका

Chhattisgarh Plant Accident: पुलिस ने यह जानकारी। आशंका है कि 25 से ज्यादा मजदूर अब भी इसके नीचे फंसे हैं और दो लोग घायल हो गए। मुंगेली के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बताया कि यह घटना जिले के सारागांव क्षेत्र में बन रहे प्लांट में दोपहर में हुई। उन्होंने बताया कि अब तक दो घायल श्रमिकों को निकाल लिया गया है और उन्हें बिलासपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है

अपडेटेड Jan 09, 2025 पर 7:59 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ी के मुंगेली में बड़ा हादसा! स्मेल्टिंग प्लांट की चिमनी ढही, करीब 25 मजदूरों के फंसे होने की आशंका

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में बृहस्पतिवार को एक स्मेल्टिंग प्लांट स्थित साइलो यानी चिमनी ढह जाने से कई मजदूर घायल हो गए और कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस ने यह जानकारी। आशंका है कि 25 से ज्यादा मजदूर अब भी इसके नीचे फंसे हैं और दो लोग घायल हो गए। मुंगेली के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बताया कि यह घटना जिले के सारागांव क्षेत्र में बन रहे प्लांट में दोपहर में हुई।

उन्होंने बताया कि शुरुआत जानकारी के अनुसार, साइलो, भारी मात्रा में सामान के स्टोरेज के लिए लोहे का बना ढांचा, ढह गया जिससे मौके पर मौजूद कुछ मजदूर इसके नीचे फंस गए। अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया गया।


उन्होंने बताया कि अब तक दो घायल श्रमिकों को निकाल लिया गया है और उन्हें बिलासपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारी ने बताया कि ढही हुई इमारत के नीचे कई और मजदूरों के फंसे होने की खबर है और उन्हें बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Pune Murder Video: लड़की ने नहीं लौटाए पैसे, तो लड़के ने ऑफिस की पार्किंग में रसोई के चाकू से कर दी हत्या

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।